Move to Jagran APP

मुखिया के भतीजा की गोली लगने से मौत, शादी समारोह में फायरिंग से हो गया था जख्मी

अहियापुर के नेवरी गांव का निवासी अभिषेक था इंटर का छात्र। शुक्रवार को वह बरात में शामिल होने गया था। परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 11:13 AM (IST)
मुखिया के भतीजा की गोली लगने से मौत,  शादी समारोह में फायरिंग से हो गया था जख्मी
मुखिया के भतीजा की गोली लगने से मौत, शादी समारोह में फायरिंग से हो गया था जख्मी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले के एक मुखिया के भतीजे की मौत गोली लगने से हो गई है। वह शादी समारोह में चली गोली से जख्मी हो गया था। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र का है। मृतक अभिषेक कुमार 20 वर्ष है जो मुखिया नंदलाल साह का भतीजा है। अभिषेक नानटून साह का बेटा है। वह अहियापुर के नेवरी गांव का निवासी था। अभिषेक इंटर का छात्र था। वह अपने दरवाजे पर किराना का दुकान चलाता था।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, अभिषेक शुक्रवार की रात एक बरात में शामिल होने गया था जहां गोली चलाने के दौरान उसे लग गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

   परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस गोली चलाने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल गोली चलाने वाले की पहचान नहीं की जा सकी है। अभी पीडि़त परिवार की ओर से इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.