Move to Jagran APP

अब खेलो इंडिया में दम दिखाएंगी सीतामढ़ी की प्रियंका कुमारी Sitamarhi News

गुवाहाटी में जनवरी में होने वाली प्रतियोगिता में कबड्डी में भाग लेंगी। खेलो इंडिया के लिए बिहार से चयनित 12 खिलाडिय़ों में शामिल।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 09:57 AM (IST)
अब खेलो इंडिया में दम दिखाएंगी सीतामढ़ी की प्रियंका कुमारी Sitamarhi News
अब खेलो इंडिया में दम दिखाएंगी सीतामढ़ी की प्रियंका कुमारी Sitamarhi News

सीतामढ़ी, [नीरज]। अपनी प्रतिभा के बल पर सीतामढ़ी की एक बेटी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रियंका कुमारी खेलो इंडिया के तहत जनवरी में असम के गुवाहाटी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। केंद्र सरकार द्वारा उक्त प्रतियोगिता के लिए बिहार के अलग-अलग खेलों के 12 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। इनमें प्रियंका कुमारी भी शामिल हैं। प्रियंका जनवरी 2020 में गुवाहाटी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में कबड्डी के क्षेत्र में दमखम दिखाएंगी। जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज ङ्क्षसह ने उसके चयन को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। वहीं, एकलव्य की ट्रेनर मेनका कुमारी ने कहा कि आने वाले समय में प्रियंका कबड्डी के क्षेत्र में नजीर पेश करेंगी। प्रियंका ने सफलता का श्रेय संघ सचिव पंकज ङ्क्षसह और ट्रेनर मेनका कुमारी को दिया है।

loksabha election banner

प्रियंका कुमारी बेहद गरीब परिवार से आती हैं। वह मूल रूप से डुमरा प्रखंड के हरिछपरा गांव की रहने वाली हैं। पिता राजेश राम दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मां गृहिणी हैं। तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर है। प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। वर्ष 2016 में कमला गल्र्स स्कूल में नौवीं में नामांकन लिया। इसके साथ ही कबड्डी का अभ्यास करने लगी। पहले स्कूल और फिर जिला कबड्डी टीम में चुनी गईं। इसके बाद कमला गल्र्स में संचालित एकलव्य प्रशिक्षण संस्थान के लिए चयनित हुई। वर्ष 2017 में पटना में आयोजित नेशनल सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश में आयोजित नेशनल गेम में हिस्सा लिया। इसके अलावा राज्य स्तर पर आयोजित दर्जनभर प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्तमान में वह एकलव्य प्रशिक्षण संस्थान में कबड्डी का प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए 11 वीं की शिक्षा ले रही है।

खेलो इंडिया का लक्ष्य : देश में खेलों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को तलाशने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल योजना, शहरी खेल संरचना योजना और प्रतिभा खोज योजना को मिलाकर 'खेलो इंडियाÓ की शुरुआत की गई थी। इसके तहत साल में एक बार अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिता होती है। वर्ष 2020 में 18 से 20 जनवरी तक गुवाहाटी में यह प्रतियोगिता होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.