Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण के पताही में कुख्यात सुभाष ने गोली मार की खुदकशी, जानिए उनके कारनामे

गोविंदगंज के बाहुबली विधायक देवेंद्रनाथ दुबे का रह चुका था शूटर। उनकी हत्या के बाद आपराधिक गतिविधियों से खुद को किनारा कर लिया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 09:18 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 09:18 AM (IST)
पूर्वी चंपारण के पताही में कुख्यात सुभाष ने गोली मार की खुदकशी, जानिए उनके कारनामे
पूर्वी चंपारण के पताही में कुख्यात सुभाष ने गोली मार की खुदकशी, जानिए उनके कारनामे

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिला अंतर्गत पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर बभनटोली गांव में कुख्यात सुभाष मिश्र ने शराब के नशे में खुद की पिस्टल से गोली मार आत्महत्या कर ली। वह एक समय गोविंदगंज के बाहुबली विधायक देवेंद्रनाथ दुबे के लिए शूटर का काम करता था। देवेंद्रनाथ दुबे की हत्या के बाद उसने आपराधिक गतिविधियों से खुद को किनारा कर लिया। फिलहाल गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम किसी बात पर घरेलू कलह से आजिज होकर शराब पी। इसके बाद नशे में पिस्टल निकाली और माथे में सटाकर फायर कर दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी थी। घटना से गांव में दहशत थी।

loksabha election banner

कई मामले थे दर्ज

कुख्यात सुभाष के खिलाफ अपहरण, हत्या और डकैती के कई मामले दर्ज थे। हाल में वह जमानत पर बाहर निकला था। सुभाष के भाई और पूर्व पंचायत समिति सदस्य भाग्यनारायण मिश्रा ने घटना की जांच की मांग की है। पुलिस वहां पहुंची थी। थानाध्यक्ष चंद्रिका वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.