Move to Jagran APP

बोले नीतीश कुमार - अब शहर से लेकर गांव तक बिजली की रोशनी, समाप्त हो चुका लालटेन युग

नीतीश कुमार ने मोतिहारी और सीतामढ़ी के रीगा में चुनावी सभा को किया संबोधित विकास के लिए मांगे वोट। साथ में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 06:58 PM (IST)
बोले नीतीश कुमार - अब शहर से लेकर गांव तक बिजली की रोशनी, समाप्त हो चुका लालटेन युग
बोले नीतीश कुमार - अब शहर से लेकर गांव तक बिजली की रोशनी, समाप्त हो चुका लालटेन युग

मोतिहारी/सीतामढ़ी, जेएनएन। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। हम ऐसे प्रधानमंत्री के लिए आपका समर्थन मांगने आए हैं। बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने काफी कुछ किया है। किसानों की बेहतरी के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुनी करने का लक्ष्य तय कर काम किया जा रहा है। कृषि मंत्री के रूप में राधामोहन सिंह ने बेहतर काम किया है। इसका लाभ चंपारण के साथ-साथ पूरे बिहार को मिला है।

loksabha election banner

  वे गुरुवार को मोतिहारी जिला स्कूल के मैदान में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र व बिहार सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की कई सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया है। हमारे प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर केंद्र सरकार ने विकास की गति को बढ़ाया है। अकेले सड़क के क्षेत्र में बिहार के लिए केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की है। आज केंद्र की कई योजनाओं से गरीबों के चेहरे खिले हैं। पहले गरीबों के लिए इलाज एक बड़ी समस्या थी। इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ता था। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लागू कर इस समस्या को ही दूर कर दिया। देश के 50 करोड़ गरीबों को इससे लाभ मिल रहा है। किसान सम्मान योजना भी एक बेहतर एवं मजबूत कदम है।

उन्होंने चंपारण की धरती को नमन करते हुए कहा कि हम अपने किसी भी काम की शुरुआत चंपारण से ही करते हैं। बिहार को कोई ऐसा इलाका नहीं जहां विकास के काम नहीं किए गए हैं। हर तबके के उत्थान के लिए कदम उठाए गए हैं। पहले बिजली के तार पर कपड़े सुखाए जाते थे। मगर अब स्थिति बदल गई है। अब शहर से लेकर गांव तक बिजली की रोशनी है। लालटेन युग समाप्त हो चुका है। हमलोगों ने जंगलराज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया है। आज न्याय के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने सूबे में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के विकास में महिलाओं का भी योगदान है। बिहार में आज महिलाएं घर से बाहर आकर विकास का काम कर रही हैं। बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए काफी कुछ किया गया है।

  उन्होंने लड़कियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि अब स्कूल कॉलेजों में लड़कियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हम ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि अब तकनीकी शिक्षा के लिए किसी को बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी जिला मुख्यालयों में इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज एवं पारा मेडिकल संस्थान खोले जा रहे हैं। प्रत्येक जिले में महिला पॉलीटेक्निक से लेकर अनुमंडल मुख्यालयों में एएनएम स्कूल स्थापित किए गए हैं। अब सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। उच्च शिक्षा के लिए हमने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की है। सभी क्षेत्रों में काम किए जा रहे हैं। हमने मदरसा शिक्षकों की सहायता राशि भी बढ़ा दी है।

देश को मजबूर नहीं मजबूत पीएम चाहिए : रामविलास

मोतिहारी जिला स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए की शानदार जीत हो रही है। देश की जनता मजबूर नहीं मजबूत पीएम चाहती है। आज स्थिति यह है कि विश्व स्तर पर भारत की पकड़ मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया है। केंद्र व राज्य सरकार ने अपने सभी वायदों को पूरा किया है। बिहार में भी तेजी से विकास के काम हो रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं।

  उन्होंने कृषि मंत्री के रूप में राधामोहन सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में देश तरक्की कर रहा है। दुनिया के स्तर पर इसकी चर्चा हो रही है। देश में अनाज के पर्याप्त भंडार हैं। चीनी का भी उत्पादन बढ़ा है। श्री पासवान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। किसी भी स्थिति में आरक्षण का स्वरूप प्रभावित नहीं होगा। लोगों को सिर्फ गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने राधामोहन ङ्क्षसह के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि यह अकेले राधामोहन ङ्क्षसह की बात नहीं है, इससे रामविलास पासवान, नीतीश कुमार एवं नरेंद्र मोदी भी जुड़े हैं।

सत्ता के लिए अब विपक्षी कर रहे स्तरहीन राजनीति : सुमो

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सत्ता के लिए स्तरहीन राजनीति हो रही है। आपत्तिजनक बातें की जा रही हैं। प्रधानमंत्री को अपमानजनक संबोधन दिए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उन्हें जल्लाद से लेकर दंगाई तक बता रही हैं। ममता बनर्जी इस मामले में और आगे बढ़कर बातें कर रही हैं। यह सब कुछ उनके हताशा का परिणाम है। विपक्ष अपनी हार मान चुका है। एनडीए की मजबूत सरकार देश में बनने जा रही है।

  उन्होंने राजद को आड़े हाथों लेते हुए उनके कई नेता ऐसे हैं जो भ्रष्टाचार से लेकर अन्य संगीन मामलों के आरोपित हैं। बावजूद इसके उनके परिजन चुनाव लड़ रहे हैं। मगर जनता सब कुछ अच्छी तरह समझ रही है। बिहार में अब कानून का राज है। देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है। आज एक तरफ भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, आतंकी व नक्सलियों से सहानुभूति रखने वाले लोग हैं, तो दूसरी ओर देश को मजबूत करने वाले नरेंद्र मोदी। उन्होंने लोगों से देशहित में एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की।

मेरी जिंदगी खुली किताब है : राधामोहन

अपने संबोधन में केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी राधामोहन ङ्क्षसह ने कहा कि आज तक मैंने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे मुझे शर्मिंदा होना पड़े। मैंने अपनी पत्नी, बेटे या परिवार के सदस्यों के लिए पद का दुरुपयोग नहीं किया और न हीं उन्हें राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाया। पारिवारिक संपत्ति का उत्तराधिकारी पत्नी और बेटा हो सकता है, राजनीतिक विरासत का नहीं।

  हमारे साथ वहीं लोग हैं जो हमेशा इस क्षेत्र के विकास में मेरे साथ रहे हैं। मेरी ङ्क्षजदगी एक खुली किताब है। कुछ भी छुपा नहीं है। मैंने इस क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास किया है। फिर भी अगर किसी को शिकायत हो तो मांफी मांगता हूं और निवेदन करता हूं कि आप देश, समाज व इस क्षेत्र के हित में नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें और एनडीए के पक्ष में मतदान करें।

ये भी थे उपस्थित

पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, विधायक संचिंद्र प्रसाद सिंह, राजू तिवारी, श्यामबाबू यादव एवं लालबाबू गुप्ता, विधान पार्षद राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता एवं सतीश कुमार, पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा एवं बीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पूर्व विधायक महेश्वर ङ्क्षसह, कृष्णनंदन पासवान, मो. ओबैदुल्लाह एवं मीना द्विवेदी, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार ङ्क्षसह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहिबुल हक, नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद रविभूषण श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. चंद्रकिशोर मिश्र, लोजपा जिलाध्यक्ष धरनीधर मिश्र, जदयू विस संयोजक अमरेंद्र ङ्क्षसह, जदयू नेता प्रो. दिनेशचंद्र प्रसाद, मुख्य प्रवक्ता कुणाल पटेल, वसील अहमद खान, राजा ठाकुर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल एवं संचालन भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद ने किया।

घर-घर पहुंची बिजली, अब लालटेन युग समाप्त

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी के रीगा में मिल चौक स्थित किसान मैदान में शिवहर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी रमा देवी के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को किया संबोधित। उन्‍होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना कृषि के क्षेत्र में किसानों के लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित हो रही है। अगर सरकार किसानों की मदद करेगी तो इसका सीधा लाभ उनको ही होगा जिन्हें इस योजना की बहुत जरूरत है। केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सड़क-पुल निर्माण में हमें केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिला है।

  विपक्षियों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रहे लोगों को कोई काम नहीं बचा है। हमारा धर्म सेवा है, लेकिन कुछ लोगों का धर्म सेवा के बहाने सत्ता हासिल कर मेवा अर्जित करना है। कहा कि हम बिहार में व मोदी जी केंद्र में लोगों की लगातार सेवा कर रहे हैं। शतप्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए महिलाओं से कहा कि आपके घर से जो भी वोट देने वाले लोग हैं वोट अवश्य दें।

  सभा को केंद्रीय मंत्री व लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, शिवहर की एनडीए प्रत्याशी रमा देवी, सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व सांसद नवल किशोर राय, विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर, विधायक गायत्री देवी, विधायक दिनंकर राम, भाजपा नेता सुफल झा, संतोष कुमार पाठक उर्फ अन्टू, चुन्नू सिंह, दीनबंधु सिंह, जदयू नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह, फकीरा प्रसाद व कैलाश बिहारी मिश्रा ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता सुबोध कुमार सिंह ने की। संचालन जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान ने किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.