विकास के नाम पर जनता को ठग रही नीतीश सरकार
राज्य सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है। आये दिन जनता को गुमराह कर सरकार के नुमाइन्दे अपना पेट भरने मे लगे हुए हैं।
मुजफ्फरपुर। राज्य सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है। आये दिन जनता को गुमराह कर सरकार के नुमाइन्दे अपना पेट भरने मे लगे हुए हैं। नतीजन दिन- प्रतिदिन बिहार पिछड़ता जा रहा है। उक्त बातें राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने पश्चिमी चंपारण जिले के झुमका मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। साथ ही कहा जदयू ढलता हुआ सूरज हो गया है जो कभी भी लुप्त हो सकता है। इस बार विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए जनता मूड बनाकर बैठी हुई है। श्री यादव ने कहा कि बिहार में बदलाव होकर रहेगा। इस दौरान जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शेख कमरुल समेत दर्जनों जदयू के कार्यकर्ताओं ने राजद का हाथ थामा। मौके पर उपस्थित राजद प्रदेश महासचिव फैयाज कमाल ने जदयू छोड़ राजद का हाथ थामे लोगो का स्वागत किया और कहा कि अच्छे दिन के वादों से लोग त्रस्त हो चुके हैं। बिहार में रोजगार, स्वास्थ्य आदि की हालात बद से बदतर हो चुकी है। साथ ही कहा कि जदयू संप्रदाय और सामंतवादी लोगों से भरा पड़ा हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से खुश नहीं है। वे अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को गलत काम कराने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे में जदयू में भागमभाग का माहौल बना हुआ है। बैठक का संचालन सुभाष राम और अध्यक्षता मिथिलेश यादव ने की। मौके पर शिवाजी आर्य,विरेश्वर यादव, रवि मिश्रा, अमजद अंसारी, राजकिशोर यादव, राधेश्याम गिरी,ललितेश्वर यादव, मोहन यादव मुन्ना साहनी विश्वनाथ, माधव यादव,सुमित यादव बबलू कुमार चंद्र भूषण मिश्र राधा यादव मोहन कुशवाहा मकरध्वज गिरी विश्वनाथ गिरी आदि उपस्थित थे।