Coronavirus News Update: उत्तर बिहार में मिले कोरोना के 10 नए पॉजिटिव केस, मरीजों की संख्या पहुंची 49
रविवार को उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। वहीं पश्चिम चंपारण से पांच नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने इसकी पुष्टि की।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। North Bihar Coronavirus News Update: उत्तर बिहार में भी कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण (East Champaran) में चार नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) केस मिले। वहीं पश्चिम चंपारण (West Champaran) से पांच नया मामला सामने आया है। और शिवहर में एक संक्रमित मिला। इसी के साथ उत्तर बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona infected patients) का आंकड़ा बढ़ कर 49 हो गया है। नौ नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर दी।
#BiharFightsCorona 3rd update of the day.17 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 502.details are as below.we are ascertaining their infection trail. pic.twitter.com/KicNCoiOVw
— sanjay kumar (@sanjayjavin) May 3, 2020
पश्चिम चंपारण जिले में मिले पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
पश्चिम चंपारण जिले में रविवार को कोरोना पॉजिटिव पांच नए मरीज सामने आए हैं। ये पांचों पूर्व के कोरोना संक्रमित के संपर्क में रहे हैं। सभी योगापट्टी प्रखंड के एक ही गांव के रहने वाले हैं। अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या दस हो गई है। बीते 28 अप्रैल से इन पांचों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। डीएम कुंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
मोतिहारी में मिले चार नए कोरोना पाजिटिव
मोतिहारी जिले में कोरोना पाजिटिव चार और मरीज मिले हैं। संक्रमित लोगों में तीन सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत शिकारगंज थाना क्षेत्र के तथा एक पकड़ीदयाल निवासी बताया गया है। इस प्रकार पूर्वी चम्पारण में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ रिजवान अहमद ने चार नये लोगों कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की है।
उत्तर बिहार के जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
जिला - कोरोना पॉजिटिव केस
सीतामढ़ी - 6
मधुबनी - 18
पश्चिम चंपारण - 10
दरभंगा - 5
पूर्वी चंपारण - 8
शिवहर - 2
कुल- 49
मौत- 2