बारात की बस पर गिरा हाई वोल्टेज तार; करंट से तड़प-तड़प कर नौ की मौत, 15 झुलसे
नेपाल के धनुषा जिले के कोठिया के समीप बड़ी दुर्घटना हुई। वहां बारात की बस विद्युत तार की चपेट में आ गई, जिससे नौ लोगो की मौत हो गई।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 12:51 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 03:01 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। बिहार सीमावर्ती नेपाल के धनुषा जिला के कोठियां बलटिया के समीप बड़ी दुर्घटना में नौ लोगों की मौत करंट से तड़प-तड़पकर हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई, जब शादी समारोह से लौट रही एक बस हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई। इसकी जानकारी वहां के डीएसपी गोविंद थापा ने दी।
बताया जाता है कि नेपाल के दुधौली नगरपालिका के जीतपुर निवासी रामप्रसाद अधिकारी के पुत्र रामवरन अधिकारी की शादी से दो बसों के साथ दूल्हे की गाड़ी लौट रही थी। इस दौरान एक बस पर 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया। दससे नौ लोगों की मौत करंट लगने के कारण हो गई।
बस में करीब 30 लोग सवार थे। घटना में करीब 15 लोग झुलस गए हैं, जिनमें चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें