Move to Jagran APP

India-Nepal Tension : पहले भी नेपाली पुलिस कर चुकी उकसावे वाली हरकत, सीताढ़ी में फायरिंग में चली गई थी युवक की जान

India-Nepal Tension भारत -नेपाल सीमा पर पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाने के ख्ररसलवा की घटना। दोनों देशों के सैकड़ों लोग जुटे पुलिस ने दोनों को कराया मुक्त।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 08:31 AM (IST)
India-Nepal Tension : पहले भी नेपाली पुलिस कर चुकी उकसावे वाली हरकत,  सीताढ़ी में फायरिंग में चली गई थी युवक की जान
India-Nepal Tension : पहले भी नेपाली पुलिस कर चुकी उकसावे वाली हरकत, सीताढ़ी में फायरिंग में चली गई थी युवक की जान

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। India-Nepal Tension : भारत-नेपाल सीमा पर थाना क्षेत्र के खरसलवा के पास घास शुक्रवार को नेपाल पुलिस ने घास काटने गई एक महिला और उसके बच्चे को बंधक बना लिया। यह पहली घटना नहीं, नक्शा विवाद के बाद सीतामढ़ी में नेपाल की पुलिस ने इसी तरह की हरकत की थी। यहां फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि एक भारतीय को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया था। काफी संख्या में भारतीय सीमा पर जमा हो गए थे। हालांकि बाद में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद मामला सुलझ गया था। इसी तरह तटबंध मरम्मत को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इस घटना को उसी कड़ी में जोड़कर देखा जा रहा है।विवाद बढ़ा तो एक चक्र हवाई फायरिंग की। इसके बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया। दोनों देशों के सैकड़ों लोग जुट गए। झरोखर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्थानीय बीओपी के पदाधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद दोनों को मुक्त कराया। पुलिस स्थिति नियंत्रित करने में जुटी थी। किस परिस्थिति में नेपाल पुलिस ने हवाई फायरिंग की, इसका पता नहीं चला है।

loksabha election banner

संयम से काम लेना चाहिए

एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि महिला व बच्चे को मुक्त करा लिया गया है। नेपाल पुलिस की फायरिंग की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे संयम से काम लेना चाहिए। तनाव को देखते हुए सिकरहना डीएसपी शिवंद्र कुमार अनुभवी को वहां भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

गांव के लोग आ गए और विरोध करने लगे

झरोखर थानाध्यक्ष लालबाबू यादव ने बताया कि घास काटने गई एक महिला के साथ नेपाल पुलिस का विवाद हो गया। इसके बाद नेपाल पुलिस ने महिला से मारपीट की। विवाद बढऩे पर महिला के गांव के लोग आ गए और विरोध करने लगे। शोर सुनकर नेपाली नागरिक भी जुटने लगे। इसके बाद पुलिस पहुंची।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.