विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीट परीक्षा में साल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर कनेक्शन उजागर, दो परीक्षार्थी हिरासत में

By Sanjiv Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 04 May 2026 12:18 PM (IST)

NEET Solver Gang: नीट परीक्षा में नालंदा में पकड़े गए साल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। 

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। NEET Exam 2026 : नीट परीक्षा में नालंदा में पकड़े गए साल्वर गैंग की जांच अब मुजफ्फरपुर तक पहुंच गई है। इस कड़ी में पुलिस ने शहर के दो परीक्षा केंद्रों से दो परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया है।

दोनों से नालंदा पुलिस की टीम गहन पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले में कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

नालंदा से मिली सूचना पर कार्रवाई

बताया गया कि नालंदा में साल्वर गैंग से जुड़े तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मुजफ्फरपुर कनेक्शन सामने आया। इसके आधार पर नालंदा पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।

इसके बाद मिठनपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के जिला स्कूल और मुखर्जी सेमिनरी परीक्षा केंद्र से दो परीक्षार्थियों को उठाया।

बड़े रैकेट के खुलासे के संकेत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह मामला एक बड़े संगठित रैकेट से जुड़ा हो सकता है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है और सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच पूरी होने पर विस्तृत जानकारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मामले में पूछताछ चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। 

इस घटना के बाद परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।