Move to Jagran APP

सीएम नीतीश कुमार के नए मंत्रीमंडल में मिथिला की भागीदारी से अभिभूत एनडीए कार्यकर्ता

स्थानीय विधायक जीवेश कुमार मिश्रा को बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके समर्थक व भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 04:26 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 04:26 PM (IST)
सीएम नीतीश कुमार के नए मंत्रीमंडल में मिथिला की भागीदारी से अभिभूत एनडीए कार्यकर्ता
अच्छी भागदारी देने के लिए एनडीए के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार प्रगट किया है।

दरभंगा, जेएनएन। सूबे में नीतीश कुमार के सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर राजग कार्यकर्ताओं में खुशी की जहर है। बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, पूर्व विधायक सुनील चौधरी, महेंद्र झा आजाद ने नीतीश कुमार को बधाई दी हैं। विधायक विनय ने कहा कि नीतीश कुमार के सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने से बिहार के विकास में चार चांद लगेगा। वहीं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा ने कहा हैं कि एकबार फिर बिहार में विकास की बयार बहेगी। महिलाओं के सम्मान में और बढोत्तरी होगी। जदयू नेता मनोज सहनी, अंजनी कुमार झा बब्लू ,भाजपा नेता रामनारायण ठाकुर, सोनू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संतोष झा, राधेश्याम झा, राजीव कुमार झा, मनोज कुमार झा मुन्ना, श्यामचंद्र साह ने बिहार में एकबार फिर नीतेशे कुमार की सरकार बनने पर खुशी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं ने नीतीश मंत्रिमंडल में मिथिलांचल के नेताओं की अच्छी भागदारी देने के लिए एनडीए के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार प्रगट किया हैं। 

loksabha election banner

जीवेश के मंत्री बनने पर जाले में जश्न का माहौल

स्थानीय विधायक जीवेश कुमार मिश्रा को बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके समर्थक व भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें बधाइयां दी। जाले मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक के आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। मण्डल अध्यक्ष ने लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उधर, मंत्री की गृह पंचायत सहसपुर की मुखिया कुमकुम सिन्हा, अरुण श्रीवास्तव, मुखिया महासंघ के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता दिग्विजय नारायण सिंह, मुकेश सिंह, रूपेश सिंह रेशम, उमा सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजमंगल ठाकुर, डॉ निरंजन पूरी, युवा मोर्चा के झा अविनाश कश्यप, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप कुमार मेहता, मीडिया सेल के मनीष कुमार गुप्ता,पूर्व मुखिया प्रेम कुमार धीर,जगदीश यादब,बीरबल यादव आदि ने मंत्री को बधाई देते हुए कहा यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

लोगों ने कहा- लंबे समय बाद मिली वाजिब हिस्सेदारी

स्थानीय लोगों का कहना था कि इस दफा पहली बार जाले के प्रतिनिधि को सरकार में वाजिब हिस्सेदारी मिली है। आजादी के बाद दूसरी दफा यहां के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। यहां से पहले कैबिनेट मंत्री कांग्रेस के टिकट पर विधायक लोकेशनाथ झा को शिक्षामंत्री बनाया गया था। लेकिन, वो इलाके में काफी कम वक्त दे पाए। लोगों ने कहा- इस बार जीवेश मंत्री बने हैं तो क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावना बलवती हुई है।

मंत्री के गांव में मन रही खुशियों की दीपावली

भले ही दीपावली दो दिन पूर्व लोगों ने मना लिया। लेकिन, सोमवार को जैसे ही जाले के विधायक जीवेश के मंत्री बनने की सूचना उनके गांव चन्दौना आई। लोगों की खुशियां दोगुनी हो गई और सबने मिलकर दीपावली सा उत्सव मनाया। गांव के लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे। मंत्री जीवेश कुमार के आवास पर उनके बड़े भाई ब्रजेश कुमार मिश्र व बड़ी भाभी बसुंधरा मिश्रा खुशी से झूम रहे थे। लोग घर पर पहुंचकर बधाई दे रहे थे।

बड़े भाई ने कहा- गरीब का बेटा बना प्रदेश का मंत्री

मंत्री बनाए जाने पर जीवेश के बड़े भाई ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा- यह हमारे पिता के किए कर्मों का फल है। जीवेश की मेहनत रंग लाई है। आज इस छोटे से गांव के शिक्षक का पुत्र बिहार प्रदेश का मंत्री बना है।

देवर के मंत्री बनने पर भौजाई ने कहा- ऊंचा होगा क्षेत्र का नाम

जीवेश की बड़ी भौजाई बसुंधरा मिश्रा खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। कहती हैं - हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे देवर राज्य के मंत्री बन गए हैं। यह सारा कुछ जनता के आशीष का फल है। हमारे देवर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। इलाके का विकास करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.