हर वोट देश के भावी भविष्य की रखता है नींव
राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 2020 का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार ने दीप जलाकर किया। आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है।
मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 2020 का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार ने दीप जलाकर किया। आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी हेतु शपथ लेनी चाहिए। क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। युवा मतदाताओं की संख्या बढ़े। विशेषकर युवा मतदाताओं की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के बारे में जागरूकता अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। आयुक्त ने सभी को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने, लोकतात्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने, निर्भीक हो धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने से संबंधित शपथ दिलाई। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कहा कि मतदाता सूची में युवा वर्ग एवं महिलाओं का नामाकन और अधिक हो ताकि चुनावी प्रक्रिया में उनकी ठोस भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कहा कि विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। लोकतंत्र में मताधिकार सर्वोच्च अधिकार है। नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त उज्जवल कुमार सिंह, आयुक्त के सचिव श्याम किशोर, एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार आदि ने भी मतदाता दिवस की महत्ता बताई। नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को रंगीन ईपिक कार्ड प्रदान किया गया। 22 बीएलओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। स्वीप आइकॉन रंजना सरकार एवं अभ्युदय शरण भी सम्मानित किए गए। समाहरणालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। समाहरणालय परिसर में रंगोली बनाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अपर समाहर्ता अतुल कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर पदाधिकारियों सहित राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता और नवपंजीकृत मतदाता मौजूद रहे।
इन नए मतदाताओं को मिला वोटर कार्ड : नए मतदाता बनने पर चांदनी कुमारी, मोना कुमारी, शाहिदा परवीन, रशमी झा, शाहिद हुसैन, रोहित राज, गौरव कुमार, मो. सौबान, राज, सत्यम कुमार को वोटर कार्ड दिया गया।