विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत कल, ट्रैफिक चालान समेत 91 हजार से अधिक मामलों का होगा निपटारा

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:05 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कचहरी परिसर और सिकंदरपुर स्टेडियम में किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य ...और पढ़ें

सिकंदर स्टेडियम में लोक अदालत की तैयारी का जायजा लेती डीटीओ प्रियंका सिन्हा। सौ: विभाग

सिकंदर स्टेडियम में लोक अदालत की तैयारी का जायजा लेती डीटीओ प्रियंका सिन्हा। सौ: विभाग

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को।

  2. 91,751 लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का लक्ष्य।

  3. ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न मुकदमों का होगा आपसी समाधान।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। National Lok Adalat Muzaffarpur: कचहरी परिसर और सिकंदरपुर स्टेडियम में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है।

कोर्ट से जुड़े मामलों का निष्पादन कचहरी परिसर में होगा, जबकि ट्रैफिक और परिवहन से संबंधित मामले सिकंदरपुर स्टेडियम में निपटाए जाएंगे। इसकी तैयारियां पिछले दो महीनों से लगातार चल रही थीं।

आपसी सहमति से निस्तारण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष श्वेता कुमारी सिंह के नेतृत्व में इसका आयोजन हो रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से ऑन द स्पॉट निपटारा करना है। इस लोक अदालत में कुल 91,751 मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्री और पोस्ट लिटिगेशन

कुल मुकदमों में मुकदमेबाजी से पहले के (प्री-लिटिगेशन) 68,768 मामले और अदालत में लंबित (पोस्ट-लिटिगेशन) 22,983 मामले शामिल हैं।

मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कुल 44 बेंचों का गठन किया गया है। इनमें से पांच बेंचों की कमान महिला न्यायिक अधिकारियों को सौंपी गई है।

ट्रैफिक चालान हेतु व्यवस्था

ट्रैफिक चालान के मामलों के निपटारे के लिए सिकंदरपुर स्टेडियम और एडीआर भवन में अलग से 13 बेंच (बेंच संख्या 32 से 44) बनाई गई हैं।

इससे यातायात नियम उल्लंघन से जुड़े वादों का तेजी से निस्तारण हो सकेगा और आम लोगों को राहत मिलेगी।

पार्किंग की विशेष सुविधा

लोक अदालत में पहुंचने वाले पक्षकारों की सुविधा के लिए पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कचहरी आने वाले पक्षकारों के लिए शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में जगह चिह्नित की गई है।

वहीं, ट्रैफिक मामलों से जुड़े पक्षकारों के लिए सिकंदरपुर स्टेडियम में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।