Bihar Elections 2020: मुजफ्फरपुर में भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी नगर विधानसभा, बोले सांसद, यहां से जीतना ही नहीं रिकार्ड बनाना है
Bihar Elections 2020 नगर विधानसभा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने दी फीडबैक। प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद अजय निषाद ने कहा कि अब हमें ओवरटाइम करना होगा। हम जितना भी काम संगठन के लिये कर रहे हैं उससे अधिक नगर सीट पर मेहनत करने की जरूरत है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा जिला कार्यालय पर नगर विधानसभा की समीक्षा बैठक हुई। नगर विकास आवास मंत्री ने कहा कि इस सीट की लङाई कार्यकर्ताओ की लङाई है। विकास की गति को तीव्र करने की लङाई है। प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद अजय निषाद ने कहा कि अब हमें ओवरटाइम करना होगा। हम जितना भी काम संगठन के लिये कर रहे हैं उससे अधिक नगर सीट पर मेहनत करने की जरूरत है। यह सीट प्रतिष्ठा की सीट है। यहां से जीतना ही नहीं रिकार्ड बनाना है।
जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि हमें अब अपना सारा समय बूथों पर देना है, जहां कमी रह गयी है उसे पूरा करना है। जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमे हर काम के लिये कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता के लिये काम के निति पर चलना होगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र साहू ने की। बैठक में विधानसभा प्रभारी मनोरंजन शाही,संयोजक परिमल कुमार,जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार,हरिमोहन चौधरी,निर्मला साहू,सुनीता सहनी,जिला मंत्री संतोष साहेब,सुरेश चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार,युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडे,पिछङा मोर्चा अध्यक्ष भगवान लाल महतो,महिला मोर्चा अध्यक्ष व अधिवक्ता अनिल सिंह आदि मौजूद रहें।