Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर की बेटी जाह्नवी को गर्ल ऑफ ग्रांट अवार्ड, जानिए कितना महत्वपूर्ण है यह सफलता

कटरा प्रखंड के अम्मा गांव निवासी समाजसेवी संतोष कुमार व अर्चना की 14 वर्षीय पुत्री जाह्नवी को गर्ल ऑफ ग्रांट अवार्ड 2020 दिया गया है। यह अवार्ड संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन वाशिंगटन अमेरिका की ओर से प्रदान किया गया है।लैंगिक समानता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला सम्मान।

By Ajit kumarEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 09:13 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 09:13 AM (IST)
मुजफ्फरपुर की बेटी जाह्नवी को गर्ल ऑफ ग्रांट अवार्ड, जानिए कितना महत्वपूर्ण है यह सफलता
19 सदस्यीय निदेशक मंडल की ओर से जाह्नवी को 500 डॉलर नकद अनुदान दिया गया। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। लैंगिक समानता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहीं जिले के कटरा प्रखंड के अम्मा गांव निवासी समाजसेवी संतोष कुमार व अर्चना की 14 वर्षीय पुत्री जाह्नवी को गर्ल ऑफ ग्रांट अवार्ड 2020 दिया गया है। यह अवार्ड संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन वाशिंगटन अमेरिका की ओर से प्रदान किया गया है। 13 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल सम्मिट 2020 में अमेरिका की पूर्व प्रथम महिलाएं मिशेल ओबामा, हिलेरी क्लिंटन, नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त नादिया मुराद, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित विश्वभर के प्रसिद्ध व्यक्तियों की उपस्थिति में इसका आयोजन हुआ था। जाह्नवी ने लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए थे। 19 सदस्यीय निदेशक मंडल की ओर से जाह्नवी को 500 डॉलर नकद अनुदान दिया गया। वह संयुक्त राष्ट्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों की ओर से होने वाले क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। वह शेमफोर्ड स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा हैं। चिक्का फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रवक्ता कौशल कुमार सिंह ने उसकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। 

loksabha election banner

इंडक्शन मीट में कक्षाओं में उपस्थिति पर जोर

मुजफ्फरपुर : एमडीडीएम कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग में सत्र 2020-23 की छात्राओं की इंडक्शन मीट हुई। शुरुआत प्राचार्य डॉ.कनुप्रिया ने दीप जलाकर किया। स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष डॉ.रेखा शर्मा ने दिया। रूपम ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद फौजिया, आर्सी व मुस्कान ने स्वागत गान गाया। विजय लक्ष्मी और निधि ने हरियाणवी गीत पर नृत्य, फौजिया व अर्शी ने गीत की प्रस्तुति दी। आर्ची व दीक्षा ने कविता पाठ, फलक व रूपम ने गजल, अलका व कल्पना ने पारंपरिक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य ने छात्राओं को कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित होने पर जोर दिया। कहा कि अगर शिक्षित बनकर समाज का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं तो नियमित कक्षाओं में आएं। शिक्षक हमेशा सहयोग लिए तत्पर हैं। अंत में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के समापन पर 27 जनवरी को हुई निबंध प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विशिष्ट पांच छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें सीद्रा, चंदा, अरुणा, लवली व पिपासा शामिल रहीं। सभी को प्राचार्य ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। संचालन उजमा इकबाल, अरुणा, सिमरन व नेहा ने किया। मौके पर वर्षा तिवारी, डॉ.कुसुम कुमारी शर्मा सहित अन्य छात्राएं व शिक्षक थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.