विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में राज्यपाल से मिलने पहुंचा युवक, गेट पर ही पुलिस ने लिया हिरासत में

By Sanjiv KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Fri, 11 Sep 2026 05:53 PM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर में नौकरी न मिलने से परेशान एक युवक को राज्यपाल से मिलने की कोशिश करते समय पुलिस ने हिरासत ...और पढ़ें

HighLights

  1. नौकरी न मिलने से परेशान युवक राज्यपाल से मिलने पहुंचा।

  2. पुलिस ने मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय गेट पर युवक को हिरासत में लिया।

  3. इससे पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी हुआ था डिटेन।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Youth Detained: राज्यपाल से मिलने पहुंचे नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक युवक को पुलिस ने डिटेन कर लिया।

पुलिस युवक को विश्वविद्यालय गेट से पकड़कर अपने साथ ले गई। युवक राज्यपाल से मिलकर अपनी फरियाद रखना चाहता था।

बताया गया कि युवक नौकरी नहीं मिलने से परेशान है और अपनी समस्या राज्यपाल के सामने रखना चाहता था। इससे पहले वह बीते दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। उस समय भी पुलिस ने उसे डिटेन किया था।