विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के हथौड़ी में देसी पिस्टल व छह कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अम्मा गांव में छापेमारी

By Sanjiv KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Fri, 25 Sep 2026 05:39 PM (IST)

हथौड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अम्मा गांव से एक युवक को देसी पिस्टल और छह ...और पढ़ें

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है।

HighLights

  1. हथौड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना पर युवक को किया गिरफ्तार।

  2. एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए।

  3. अम्मा गांव में छापेमारी कर आरोपी को दबोचा गया।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Hathauri Police: अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत हथौड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर हथियार व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई हथौड़ी थाना क्षेत्र के अम्मा गांव स्थित एक मकान में 24 सितंबर को की गई।

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही गंभीर कांडों में सक्रिय, वांछित और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में 24 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर अम्मा गांव में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान बोचहां थाना क्षेत्र निवासी सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथौड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड का भी पता लगा रही है। इसके लिए उसके पूर्व के मामलों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।