बेटियों के लिए अच्छी खबर, मुजफ्फरपुर महिला पॉलीटेक्निक में 15 माह में बनेगा नया हॉस्टल, 200 को मिलेगी जगह
Bihar Polytechnic College News: मुजफ्फरपुर महिला पॉलीटेक्निक में छात्राओं के लिए 13.30 करोड़ रुपये की लागत से नया आधुनिक छात्रावास ...और पढ़ें

इसके बनने से संस्थान में दूर-दराज के जिलों से आने वाली छात्राओं को सुविधा होगी। फाइल फोटो
HighLights
मुजफ्फरपुर महिला पॉलीटेक्निक में नया आधुनिक छात्रावास निर्माण शुरू।
13.30 करोड़ की लागत से 15 माह में होगा तैयार।
200 बेड क्षमता का चार मंजिला हॉस्टल छात्राओं को देगा सुविधा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Women Polytechnic:राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में छात्राओं के लिए नए आधुनिक छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 13 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह हॉस्टल अगले 15 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।
इसके बनने से संस्थान में दूर-दराज के जिलों से आने वाली छात्राओं को रहने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
जी प्लस थ्री होगी संरचना
भवन प्रमंडल विभाग द्वारा चयनित एजेंसी ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। चार मंजिला (जी प्लस थ्री) इस नए हॉस्टल की क्षमता 200 बेड की होगी। नए हॉस्टल के चालू होने से संस्थान की कुल छात्रावास क्षमता 700 से बढ़कर 900 बेड हो जाएगी।
वर्तमान में संस्थान में 100 क्षमता का एक और 200 क्षमता के तीन हॉस्टल पहले से मौजूद हैं।
छात्राओं को मिलेगी राहत
पॉलीटेक्निक संस्थान में हर साल 360 सीटों पर नामांकन होता है, जिससे सभी सेमेस्टरों को मिलाकर कुल 1100 छात्राएं पढ़ाई करती हैं। हॉस्टल की सीटें सीमित होने के कारण कई छात्राओं को बाहर किराए पर कमरा लेकर रहना पड़ता था।
नया भवन बनने के बाद अधिकांश छात्राएं परिसर में ही रहकर अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में भाग ले सकेंगी।
एमआईटी में हैंडओवर का इंतजार
दूसरी ओर, मुजफ्फरपुर के ही एमआईटी संस्थान में 400 बेड की क्षमता वाले दो नए हॉस्टल (200-200 बेड) अब तक हैंडओवर नहीं हो सके हैं। सितंबर 2020 में शुरू हुआ इनका निर्माण पिछले वर्ष पूरा हो चुका है।
प्रक्रिया में देरी के कारण विशेषकर छात्राओं को हॉस्टल आवंटन के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
