विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : कभी चौका-बर्तन में बीतता था समय, अब उद्यमी बन बदल रहीं गांव की तकदीर

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:30 AM (GMT+05:30)

Rural Women Success Story : मुजफ्फरपुर की कुसुम देवी ने जीविका से जुड़कर उद्यमी बनने का सफर तय किया है। ...और पढ़ें

Women Led Business : जिलाधिकारी का स्वागत करतीं कुसुम। पीआरडी

Women Led Business : जिलाधिकारी का स्वागत करतीं कुसुम। पीआरडी

HighLights

  1. जीविका से जुड़कर कुसुम देवी बनीं सफल उद्यमी।

  2. उन्होंने 105 महिला-पुरुषों को दिया स्थानीय रोजगार।

  3. एक वर्ष में कंपनी ने कमाया 6.40 लाख मुनाफा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Women Entrepreneur : घर की दहलीज के अंदर कभी चौका-बर्तन करने में समय बीतता था। अब वह महिला उद्यमी बनकर पूरे गांव की तकदीर बदलने में लगी हैं।

डुमरी मझौली खेतल की कुसुम देवी न सिर्फ अपना बल्कि 105 महिला व पुरुषों को रोजगार मुहैया करा सशक्त बना रही हैं। वह जीविका से करीब 10 वर्षों से जुड़ी हैं।

पिछले वर्ष जीविका से लोन लेकर कुखु स्काई पैकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना की और 24 सिलाई मशीनें खरीदीं। इससे बैग व महिलाओं के परिधान सिलने का काम करने लगीं। अपने साथ कुछ महिलाओं को भी जोड़ा।

अब एक वर्ष में उन्होंने 105 मशीनें खरीद लीं और 89 महिला व 16 पुरुषों को रोजगार दे रही हैं। अब वे आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस भी बनाती हैं। एक साल पूरा होने पर कुसुम देवी के विशेष अनुरोध पर जिलाधिकारी कुमार गौरव ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने कहा इन्होने दूरदर्शी सोच, दृढ़ संकल्प व निरंतर मेहनत से उद्यमिता की प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिल रहे रोजगार व आजीविका के अवसरों को महत्वपूर्ण बताया। मौके पर जीविका डीपीएम अनीशा, एसडीएम पश्चामी स्नेहा कुमारी, संचार प्रबंधक राजीव रंजन आदि थे।

एक साल में 6.40 लाख का मुनाफा

कुसुम की कंपनी अगस्त 2026 तक का टर्नओवर करीब 46 लाख रहा। इसमें से 6.40 रुपये मुनाफा हुए। कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की सृजन करना व अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनने के लिए सक्षम बनाना है।