विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में हाइवे पर खून से लथपथ मिली महिला, पुरुष मित्र पर गोली मारकर चलती कार से फेंकने का आरोप 

By Sanjiv KumarEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Tue, 17 Feb 2026 10:51 AM (IST)

मुजफ्फरपुर में एक महिला को चलती कार से फेंक दिया गया, जिसे उसके पुरुष मित्र ने गोली मारी थी। अहियापुर ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में महिला को गोली मारी। सांकेतिक फोटो

मुजफ्फरपुर में महिला को गोली मारी। सांकेतिक फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज के समीप  मोतिहारी - दरभंगा हाइवे पर देर रात एक महिला को गोली मार दी गई। उसे चलती कार से फेंक दिया गया।

घायल महिला की पहचान अनीता (30) के रूप में हुई है। वह जींस पैंट और टी-शर्ट पहने हुई है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।

घायल महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक महिला के इलाज संबंधित लगातार निगरानी कर रहे हैं। इधर, एसकेएमसीएच ओपी पुलिस महिला से मिलने वाले लोगों पर नजर बनाए हुई है।

पुरुष मित्र ने मारी गोली 

बताया जा रहा है कि महिला की गर्दन में गोली मारकर उसके पुरुष मित्र ने कार से सोमवार की देर रात सड़क पर फेंक दिया। दरभंगा फोरलेन पर अहियापुर थाना अंतर्गत मेडिकल ओवरब्रिज पर सोमवार की रात करीब 11 बजे यह घटना हुई।

पुल के नीचे खड़ा थाने का गश्ती दल जब आवाज सुनकर ओवरब्रिज पर गया तो वहां सड़क पर खून से लथपथ महिला दिखी। पुलिस ने उसे सड़क से उठाकर एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत अत्यधिक खून रिसाव के कारण चिंताजनक बनी हुई है।

शादीशुदा है अनीता

एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर पूछताछ की, जिसके बाद कार सवार को पकड़ने के लिए दरभंगा रूट के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कराया गया।

महिला से मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि वह हाजीपुर से कार से एक पुरुष मित्र के साथ मधुबनी के बासोपट्टी जा रही थी। बासोपट्टी में एक समारोह में शामिल होना था। वह मूल रूप से वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव के नरेश राय की पत्नी हैं।

यह भी पढ़ें- रोहतास में छात्रों की बस दुर्घटना: दो शिक्षकों की मौत, 16 घायल; शैक्षणिक यात्रा मातम में बदली

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी हैंडलर को भगाने वाला लादेन मधुबनी से गिरफ्तार, जाली नोट के कारोबार से जुड़ा है मामला