विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में किराए के बंद कमरे में कंबल में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

By Sanjiv KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Fri, 23 Oct 2026 04:23 PM (IST)

Muzaffarpur Murder Suspicion: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक किराए के बंद कमरे से 45 वर्षीय उषा देवी का ...और पढ़ें

उषा देवी अनिल राम के साथ किराए के कमरे में रहती थी। घटना के बाद से अनिल कमरे को बाहर से बंद कर फरार है।

उषा देवी अनिल राम के साथ किराए के कमरे में रहती थी। घटना के बाद से अनिल कमरे को बाहर से बंद कर फरार है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Woman Dead Body: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग नहर रोड स्थित शास्त्रीनगर मोहल्ले में शुक्रवार को किराए के मकान के बंद कमरे से 45 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया।

महिला की पहचान उषा देवी के रूप में हुई है। शव कंबल में लिपटा हुआ था, जिससे घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि उषा देवी अनिल राम के साथ किराए के कमरे में रहती थी। घटना के बाद से अनिल कमरे को बाहर से बंद कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बंद कमरे में शव मिलने के बाद आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।