मुजफ्फरपुर के खबड़ा में स्कूटी से रामदयालु जा रही महिला को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
मुजफ्फरपुर के खबड़ा में रविवार शाम एक स्कूटी सवार महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक वाहन की ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।
HighLights
मुजफ्फरपुर के खबड़ा में स्कूटी सवार महिला की मौत।
वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ा।
हादसे के बाद हाइवे पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा इलाके में रविवार की शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। इसके कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।
सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार म़ृत महिला की पहचान की कवायद की जा रही है।
बताया गया कि रविवार की शाम महिला स्कूटी से रामदयालु की ओर जा रही थी। इसी क्रम में एक वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
विदित हो कि हाइवे पर लगातार सड़क हादसे में मौत हो रही है। फिर भी तेज रफ्तार वाहनों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नही की जा रही है।
