मुजफ्फरपुर में किराए के फ्लैट में पहुंची पत्नी, कामवाली बनी प्रेमिका का पर्स देखकर खुला राज
Bihar Viral News: मुजफ्फरपुर में एक शिक्षिका पत्नी ने अपने पति को किराए के फ्लैट में उसकी महिला सहकर्मी के ...और पढ़ें

ड्रेसिंग टेबल पर रखे महंगे लेडीज पर्स ने पत्नी के संदेह को पुख्ता कर दिया। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Crime News: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली रोड में पति, पत्नी और दूसरी महिला के त्रिकोण से जुड़ा एक हैरान करने वाला हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
पटना की एक मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत सेल्स हेड मुजफ्फरपुर में किराए का मकान लेकर अपनी ही महिला सहकर्मी के साथ रह रहा था।
पति के आचरण और गतिविधियों पर लंबे समय से शक कर रही शिक्षिका पत्नी अचानक कन्हौली रोड स्थित उस किराए के कमरे पर आ धमकी।
कामवाली बनकर छिपाया सच
शिक्षिका पत्नी ने जब मकान का दरवाजा खटखटाया, तो सामने खड़ी युवती ने खुद को बचाने के लिए खुद को घर की साधारण कामवाली बता दिया।
कमरे में कदम रखते ही ड्रेसिंग टेबल पर रखे महंगे लेडीज पर्स पर पत्नी की नजर टिक गई। एक कथित कामवाली के कमरे में इस तरह के सामान की मौजूदगी ने पत्नी के संदेह को पुख्ता कर दिया।
कंपनी में साथ काम
पूछताछ शुरू होते ही युवती की पहचान का पर्दाफाश हो गया और यह सामने आया कि वह पति की टीम में ही काम करती है।
दोनों छिपकर इस फ्लैट में रह रहे थे, जबकि पत्नी निजी स्कूल में अध्यापन का कार्य करती है। पोल खुलते ही कमरे के अंदर पति-पत्नी के बीच तीखी तकरार शुरू हो गई, जो देखते ही देखते सड़क पर आ गई।
सड़क पर बैठी पत्नी
धोखे से आहत पत्नी कमरे से बाहर निकलकर सड़क पर ही बैठकर फूट-फूट कर रोने लगी। बीच सड़क पर इस पारिवारिक विवाद को देखने के लिए आसपास के स्थानीय राहगीरों व दुकानदारों की भारी भीड़ जुटने लगी।
भीड़ और माहौल को बिगड़ता देख मौका पाकर आरोपी युवती चुपके से वहां से खिसक गई।
मायके वाले ले गए
पीड़िता ने सड़क पर बैठे-बैठे ही मोबाइल फोन से अपने मायके और ससुराल पक्ष के परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी। महिला का ससुराल पियर थाना क्षेत्र में है, जबकि उसका मायका बोचहां इलाके में पड़ता है।
जानकारी मिलते ही मायके वाले कन्हौली रोड पहुंचे, जहां उन्होंने आहत महिला को ढांढस बंधाया और अपने साथ घर ले गए।
