विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में तीन दिनों तक छिटपुट बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:00 AM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर में अगले तीन दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि सोमवार को मौसम मिलाजुला रहा। मौसम विभाग के ...और पढ़ें

तराई के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

तराई के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।  

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Weather Today: जिले में सोमवार को मौसम का मिलाजुला रुख देखने को मिला। इससे उलट आने वाले तीन दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना है।

बारिश की संभावना बनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।

तापमान में हुआ बदलाव

जिले में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। सुबह सात बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत थी जो दोपहर में घटकर 69 प्रतिशत रह गई। इस दौरान वाष्पोत्सर्जन 3.6 मिलीमीटर और हवा की गति 5.4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

पुरवा हवा से राहत

हवा की दिशा पुरवा रहने से दिन के तापमान में हल्की राहत महसूस की गई। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि फिलहाल मुख्य रूप से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तराई के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है पर व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है।