विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Muzaffarpur Weather Update : उत्तर बिहार में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले दो दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:00 AM (IST)

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में मौसम में बदलाव के संकेत हैं, अगले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

Bihar Weather Update : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

Bihar Weather Update : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के बीच सोमवार को जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के विभिन्न हिस्सों में गरज वाले बादल बनने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कहीं-कहीं हो सकती है वर्षा

डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग के वरीय मौसम विज्ञानी डा. ए. सत्तार ने बताया कि अगले चार दिनों के दौरान उत्तर बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में गरज वाले बादल बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

32 से 35 डिग्री रहेगा तापमान

मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बादल और हल्की बारिश के कारण दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि, बारिश का असर जिले के सभी इलाकों में एक जैसा रहने की संभावना नहीं है।

धान की फसल को मिलेगा लाभ

मानसून की सक्रियता और मौसम में बदलाव से धान की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद है। जिन क्षेत्रों में बारिश कम हुई है, वहां हल्की वर्षा से फसल को नमी मिलने में मदद मिल सकती है। इससे धान के खेतों में फसल की बढ़वार को भी फायदा होगा।

मौसम देखकर करें कृषि कार्य

मौसम विभाग ने किसानों को अगले कुछ दिनों की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है। खेतों में सिंचाई, दवा के छिड़काव और अन्य जरूरी कार्य बारिश की संभावना को ध्यान में रखकर करने को कहा गया है। गरज वाले बादल बनने की स्थिति में किसानों को खुले खेतों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।