40 घंटे से हो रही बारिश के बीच उत्तर बिहार में राहत के संकेत, शुक्रवार को दोपहर बाद बदलेगा मौसम
Weather Relief In Bihar: उत्तर बिहार में 40 घंटे से अधिक समय से हो रही लगातार बारिश के बाद अब ...और पढ़ें

बारिश के बीच मुजफ्फरपुर के कल्याणी चौक से गुजरते लोग। फोटो: जागरण
HighLights
शुक्रवार दोपहर बाद बारिश धीमी होकर मौसम साफ होगा।
लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या हुई।
इस बारिश से धान की फसलों को काफी लाभ मिला।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Weather Relief: उत्तर बिहार में पिछले 40 घंटे से अधिक समय से हो रही लगातार बारिश के बीच आखिरकार राहत की खबर आई है। बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं अब मौसम के मिजाज में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं।
शुक्रवार से थमेगी बारिश
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि, शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम साफ होने लगेगा और बारिश की रफ्तार काफी धीमी हो जाएगी।
जलजमाव से जनजीवन प्रभावित
लगातार हुई बारिश के कारण शहर के स्टेशन रोड, आमगोला, अखाड़ाघाट और बालूघाट समेत निचले इलाकों में पानी भर गया है। पानी टंकी चौक पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से आवागमन और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे दुकानों के पास अफरातफरी मच गई।
धान की फसल को लाभ
बारिश और पुरवा हवा के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का अहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटे में 39.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बारिश से धान की फसलों को काफी लाभ पहुंचा है।
