Move to Jagran APP

Muzaffarpur Weather Forecast: उत्‍तर बिहार में 26 मार्च तक आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल

MuzaffarpurWeatherForecast उत्‍तर बिहार में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में अच्छी धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस बीच पछिया हवा 6 से 7 किलोमीटर की गति से चलेगी।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 12:01 PM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast: उत्‍तर बिहार में 26 मार्च तक आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल
उत्‍तर बिहार में 26 मार्च तक आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल

मुजफ्फरपुर, जागरण टीम। उत्‍तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही आसमान में हल्‍के बादल छाए रहेंगे। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृष‍ि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में  26 मार्च तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जतायी थी। मौसम वैज्ञान‍िक डा. ए सत्‍तार ने कहा क‍ि उत्तर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं।  मौसम भी शुष्क रहेगा। दिन में  अच्छी धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस बीच पछिया हवा 6 से 7 किलोमीटर की गति से चलेगी।

loksabha election banner

जानिए उत्‍तर बिहार के ज‍िलों की मौसम अपडेट

मधुबनी : सुबह से धूप खिली है। हल्की पछिया हवा भी चल रही है। दिन में बारिश की संभावना नहीं दिख रही। सोमवार को सुबह में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है।

शिवहर : शिवहर में सोमवार को मौसम सामान्य रहा। आसमान में बादल छाए रहे। वहीं आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम के  तेवर में उतार-चढ़ाव के आसार है।

बगहा: सुबह से ही धूप खिली हुई है। तेज धूप की वजह से उमस भी है।

मोतिहारी: सुबह से ही धूप खिली हुई है। तेज धूप के साथ मंद मंद हवा भी है, जिससे मौसम सुहाना है।

समस्‍तीपुर: सुबह से ही तेज धूप है। इससे उमस भी है। हवा भी तेज है।

दरभंगा : जिले में सोमवार को मौसम साफ रहा। सुबह में सर्द हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: दरभंगा में दहाड़े वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, मैं क‍िसी के रहमो-करम पर नहीं, अपने दम पर बना मंत्री

यह भी पढ़ें: Darbhanga Flight Service News: एयरपोर्ट पर 'जादूगर' का साया, एक व‍िमान फ‍िर 'गायब'

यह भी पढ़ें: Indian Railways News : होली 2021 से ठीक पहले लखनऊ-बरौनी समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, यहां है पूरी जानकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.