Muzaffarpur Weather Forecast : आसमान हल्के बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा
Muzaffarpur Weather Forecast 19th March 2021 उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अभी आसमान साफ है लेकिन आने वाले समय में बादल लगने की संभावना है। वैसे मौसम प्राय साफ ही रहेगा। तापमान में उतार और चढ़ाव का क्रम अभी तक जारी है।
मुजफ्फरपुर, जासं। मुजफ्फरपुर में मौसम साफ शुष्क रहेगा।आसमान में हल्के बादल छा सकते है। 22 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। पछिया हवा 7 से 9 किलोमीटर की गति से चलेगी। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अभी आसमान साफ है लेकिन, आने वाले समय में बादल लगने की संभावना है। वैसे मौसम प्राय: साफ ही रहेगा। तापमान में उतार और चढ़ाव का क्रम अभी तक जारी है। बेतिया में सुबह में आसमान में बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ बादलों के बीच से सूर्य निकल रहे हैं।
वहीं मधुबनी में सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। आसमान में हल्के बादल भी हैं। सुबह में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। दरभंगा में मौसम साफ है। हल्की हवा और खिली धूप के साथ शुक्रवार की सुबह हुई। सुबह में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सुबह से चल रही हवा आसमान में बादल छाने के संकेत दे रही है।
मोतिहारी में हल्की हवा के साथ धूप खिली है। मौजूदा तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। सीतामढ़ी में अभी मौसम साफ और शुष्क है। सुबह से हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। आज दिनभर 22 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। दोपहर में पछिया हवा चल सकती है।
जहां तक बगहा की बात है तो शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। हालांकि बीच बीच में सूर्यदेव के दर्शन भी हो रहे हैं। विशेषज्ञ के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी के कारण बारिश के आसार बने हुए हैं। शिवहर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है । आसमान में बादल छाये हुए है। वहीं हल्की हवाएं बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार इलाके में अगले 48 घंटे के भीतर बारिश का अनुमान है ।
यह भी पढ़ें: BSEB Intermediat-Matriculation Result 2021: परीक्षा परिणाम में फंसा पेंच, जानिए कितना समय और लगेगा
यह भी पढ़ें: Muzaffarpur crime: छिछोरों की ढिठाई को देखिए, मौज लेने के लिए इंटरमीडिएट छात्रा की अश्लील तस्वीर वायरल कर दी
यह भी पढ़ें: हाईटेक हुआ अपना मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन, जानिए क्या कुछ हुआ बदलाव