Move to Jagran APP

Muzaffarpur Weather: क्या चक्रवाती तूफान जवाद दिखाएगा असर? जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Cyclone jawad का आंशिक प्रभाव उत्तर बिहार में दिख सकता है। इसकी वजह से आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में कमी होने की संभावना व्यक्त की गई है। ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 07:10 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: क्या चक्रवाती तूफान जवाद दिखाएगा असर? जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
दो दिनों के बाद चलेगी पछिया हवा, सुबह में रहेगा हल्का कुहासा। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर समस्तीपुर, जासं। Cyclone jawad की सक्रियता के कारण लोगों के मन में आशंका हो गई है कि क्या जिला समेत पूरा उत्तर बिहार भी इसकी चपेट में आएगा? इस तरह की आशंका स्वाभाविक भी है, लेकिन मौसम विभाग ने इसके व्यापक प्रभाव के संकेत नहीं दिए हैं। आंशिक प्रभाव की बात की जा रही है। जिसक की वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में भी कमी हो सकती है। जो ठंड को बढ़ाएगा। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : BIHAR POLITICS: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में पंचायत चुनाव के बाद दिख सकता है बदलाव का विस्तृत स्वरूप

पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों के बाद पछिया हवा चलेगी। जबकि सुबह में कुहासा छाया रह सकता है। यह कहना है मौसम विभाग का। 8 दिसंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा देखे जा सकते है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन 2 से 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले 2 दिनों तक पुरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: CM Nitish Kumar के लिए चिराग पासवान के बाद RJD ने भी कह दी बड़ी बात, मुजफ्फरपुर में उठाए कई सवाल

सुबह में कुहासा, दिन में धूप व शाम में लगने लगी ठंड। शुक्रवार को दिन में धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तर बिहार में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों के बाद पछिया हवा चलेगी। सुबह में कुहासा छाया रह सकता है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डा.ए सत्तार ने कहा कि आठ दिसंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। औसतन दो से चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पुरबा हवा चलेगी। इसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 75 से 85 और दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.