विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 29 September: चक्रवात का असर खत्म, उत्तर बिहार में बारिश की संभावना नहीं, दिन में खिलेगी धूप

Published: Mon, 28 Sep 2026 10:10 PM (IST)

Bihar Weather News Today Update:चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव समाप्त होने से मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो गया है।

  2. मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना नहीं।

  3. किसानों को जलजमाव वाले खेतों से पानी निकालने की सलाह।

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Weather Forecast 29 September: मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में बारिश की संभावना खत्म हो गई है और मौसम साफ रहने का अनुमान है।

धूप से खिली सुबह

सोमवार को आसमान साफ रहा और दिन चढ़ते ही धूप निकल आई। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।

सामान्य हुआ जनजीवन

पिछले चार दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के थमने से जनजीवन पटरी पर लौट आया है। मौसम खुलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और किसान भी खेतों का रुख करने लगे हैं।

आने वाले दिनों की स्थिति

मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले 24 घंटों में दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। रात और सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि बारिश के आसार नहीं हैं।

तापमान का लेखा-जोखा

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा और पछिया हवा 14.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

किसानों को सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को जलजमाव वाले खेतों से तुरंत अतिरिक्त पानी निकालने की सलाह दी है। इसके अलावा फसलों में कीट नियंत्रण की निगरानी और रबी फसलों की तैयारी शुरू करने को कहा है।