Muzaffarpur Weather Update: आज भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी या मिलेगी राहत, विभाग का यह है पूर्वानुमान
Muzaffarpur Weather Update मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में इन दिनो भीषण गर्मी पड़ रही है। लगातार पुरवा चलने की वजह से उमस में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोग जल्द से जल्द बारिश की कामना कर रहे हैं।
मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। जिला समेत पूरा उत्तर बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार पड़ रही गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप की वजह से घर से बाहर निकल कर काम करने में परेशानी होती है। देर तक किसी वजह से धूप में रहने के बाद लोग बीमार हो रहे हैं। इस वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अब लोग जल्द से जल्द इससे राहत चाह रहे हैं। उनकी इच्छा है कि बारिश हो और गर्मी से राहत मिले। लोग आज के मौसम के बारे में जानना चाह रहे हैं। वैसे डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा व एक्यूवेदर की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज भी गर्मी से राहत मिलने के कोई भी संकेत नहीं हैं। अनुमान के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी का क्रम आज भी जारी रहेगा। स्वाभाविक रूप से लोगों को एक और गर्म दिन को झेलने को तैयार रहना होगा। उधर, बिजली की कटौती से मुश्किलें अलग बढ़ा रखी हैं।
आज यानी गुरुवार की बात करें तो पुरवा की रफ्तार भी कम है। वैसे आसमानम में बादल छाए हुए हैं। आज की सुबह अपेक्षाकृत गर्म सुबह कही जा सकती है। इस समय तापमान 30 डिग्री के आसपास है। आर्द्रता 71 प्रतिशत है। बादल होने के बाद भी सुबह में बारिश की कोई संभावना नहीं है। वक्त गुजरने के साथ ही तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना प्रकट की गई है। आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। इसकी वजह से देर तक घर से बाहर नहीं रहने की सलाह दी गई है। डिहाइड्रेशन की आशंका रहती है। बीमार हो सकते हैं। लू के चपेट में आ सकते हैं। शाम और रात में भी कोई खास बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। न्यूनमत तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि आज से 22 मई तक हल्की बारिश का अनुमान है। 21 मई को बारिश की अधिक संभावना है। इसके बाद ही राहत की संभावना है।