विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में सात साल से फरार लुटेरा STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर में दबोचा गया

By sanjiv kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 28 Jul 2026 04:06 PM (IST)

बिहार एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर में लूट के तीन मामलों में वांछित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वह पिछले सात ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । बिहार एसटीएफ की विशेष टीम लूट ते तीन मामलों में शामिल वांटेड विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरपुर जिला का वांछित अभियुक्त विशाल कुमार पानापुर करियात (मुजफ्फरपुर) थाना में दर्ज 2019 के मामले में फरार चल रहा है। मूल रूप से भेड़ियाही सलोना, थाना पानापुर करियात, जिला मुजफ्फरपुर का निवासी है।

गिरफ्तारी की भय से लगातार ठिकाना बदल रहा है। गुप्त सूचना पर एसटीएफ की टीम ने उसे नगर (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिला के कांटी एवं पानापुर करियात थाना में लूट के 03 (तीन) कांड दर्ज है। वह सात साल से फरार चल रहा है।

पूछताछ में और कई बदमाशों के बारे में पता चला है। विशेष टीम उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।