मुजफ्फरपुर में पांच दिन बदलेगा ट्रैफिक रूट, दरभंगा मोड़ से संगम घाट तक बैरिकेडिंग
मुजफ्फरपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक दरभंगा मोड़ से संगम घाट तक एनएचएआई के कार्य के कारण यातायात व्यवस्था ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
दरभंगा मोड़ से संगम घाट तक यातायात बदलाव।
एनएचएआई कार्य के कारण 27 से 31 अक्टूबर तक।
अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, पुलिस बल तैनात।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । एनएचएआइ के कार्य को लेकर दरभंगा मोड़ से संगम घाट तक 27 से 31 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव ने सोमवार को आदेश जारी किया है।
एसडीओ पूर्वी की अनुशंसा पर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। बताया गया कि एनएच के निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग में ट्राली, बैरिकेडिंग, ड्राप गेट और पुलिस बल की विशेष तैनाती जरूरी है, ताकि आम लोगों को परेशानी नहीं हो। इसके अलावा पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी, ताकि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो।
संबंधित थानाध्यक्ष नियमित रूप से गश्त करेंगे और विधि व्यवस्था एवं ट्रैफिक का जायजा लेंगे। एनएच पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाकर चालान काटा जाएगा। डीटीओ को यह जवाबदेही सौंपी गई है। अवैध पार्किंग नहीं होगी तो यातायात सुचारू रहेगा।
यह रहेगी ट्रैफिक और मरम्मत को लेकर व्यवस्था
- सुधा डेयरी से एसकेएमसीएच मोड़ तक आठ मीडियन आथराइज्ड मीडियन कट को आवश्यकता अनुसार खोला और बंद किया जाएगा। डिवाइडर कोन और रोप लगाया जाएगा। शनि मंदिर और दरभंगा मोड़ के पास हाईवे लाइट की व्यवस्था एनएचएआइ करेगा।
- शनि मंदिर चौक के दोनों साइड बैरिकेडिंग और ड्राप गेट लगाया जाएगा। बैरिया गोलंबर के पास भी ड्राप गेट की व्यवस्था होगी। इसकी जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल और जिला परिवहन पदाधिकारी की होगी।
- शनि मंदिर से बैरिया तक ट्राली लगाकर रूट को नियंत्रित किया जाएगा। इसकी निगरानी पुलिस उपाधीक्षक, यातायात करेंगे।
- सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और ट्रकों पर जिला परिवहन पदाधिकारी चालान की कार्रवाई करेंगे।
- दरभंगा मोड़ से संगम घाट तक प्रत्येक एक किलोमीटर पर ट्रैफिक कोन और पुलिस बल की तैनाती होगी। एनएचएआइ द्वारा निर्धारित खुले मीडियन कट पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा।
