विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर इंस्पायर अवार्ड, अपार निर्माण और यू डायस नामांकन में बिहार में अव्वल

Published: Sun, 13 Sep 2026 03:59 PM (IST)

मुजफ्फरपुर जिले ने इंस्पायर अवार्ड, अपार निर्माण और यू-डायस नामांकन में पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षा ...और पढ़ें

शिक्षा विभाग की नजर अन्य योजनाओं में भी राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर टिक गई है।

शिक्षा विभाग की नजर अन्य योजनाओं में भी राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर टिक गई है।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर ने इंस्पायर अवार्ड में बिहार में पहला स्थान हासिल किया।

  2. अपार निर्माण और यू-डायस नामांकन में भी जिला अव्वल रहा।

  3. अन्य शिक्षा योजनाओं में भी शीर्ष स्थान पाने हेतु विशेष कैंप जारी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Inspire Award Muzaffarpur Bihar: शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और ऑनलाइन पोर्टल पर लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का सकारात्मक असर सामने आया है।

मुजफ्फरपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंस्पायर अवार्ड, अपार निर्माण और यू-डायस नामांकन के मामले में पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

जिले की इस बेहतरीन उपलब्धि के बाद अब शिक्षा विभाग की नजर अन्य योजनाओं में भी राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर टिक गई है।

जिला स्कूल में विशेष कैंप

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सात सितंबर से जिला स्कूल में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां विद्यालयों के सभी लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में तीन मुख्य श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद अब अन्य अभियानों में भी सुधार की रणनीति तैयार की गई है।

इसके तहत एक पेड़ मां के नाम, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, नशा मुक्त विद्यालय और विद्यांजलि पोर्टल में भी जिला पहले स्थान पर पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

शीर्ष स्थान हासिल करने का लक्ष्य

इसके साथ ही स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में भी मुजफ्फरपुर अपनी वर्तमान स्थिति को बेहतर करने के लिए प्रयासरत है।

डीपीओ आयुष कुमार ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी पूरी तकनीकी टीम के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में मुजफ्फरपुर फिलहाल तीसरे या अन्य स्थान पर है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा किया जाए।

तकनीकी टीम को मिली जिम्मेदारी

अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए तकनीकी सहयोग के लिए 26 कर्मियों की एक विशेष टीम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसमें एसीपी मुकेश कुमार, आलोक कुमार सिन्हा, अभिनव चौधरी, डीसी तथा तकनीकी पर्यवेक्षक विकास कुमार (बिहार शिक्षा परियोजना, मुजफ्फरपुर) सहित अन्य कर्मी शामिल हैं।

यह टीम कैंप में मौजूद रहकर अलग-अलग कार्यों की ऑनलाइन निगरानी कर रही है और विद्यालयों को हर संभव तकनीकी सहायता दे रही है।

राज्य स्तर पर मुजफ्फरपुर की स्थिति

  • यू-डायस नामांकन: प्रथम स्थान
  • अपार निर्माण: प्रथम स्थान
  • इंस्पायर अवार्ड: प्रथम स्थान
  • एक पेड़ मां के नाम: तीसरा स्थान
  • इको क्लब फॉर मिशन लाइफ: तीसरा स्थान
  • नशा मुक्त विद्यालय: तीसरा स्थान
  • विद्यांजलि पोर्टल: तीसरा स्थान
  • स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग: 11वां स्थान