विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में करंट से झुलसी छात्रा के स्वजन का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर स्कूल प्रशासन के खिलाफ हंगामा

By Keshav KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Fri, 16 Oct 2026 12:15 PM (IST)

Bihar School Negligence Protest:मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसी छात्रा संध्या कुमारी के परिजनों ने इलाज में ...और पढ़ें

इलाज में लापरवाही और स्कूल प्रबंधन के उदासीन रवैये से नाराज स्वजन ने सड़क जाम कर दिया।

इलाज में लापरवाही और स्कूल प्रबंधन के उदासीन रवैये से नाराज स्वजन ने सड़क जाम कर दिया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur High Tension Wire Accident: अहियापुर चौक स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले सप्ताह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी छात्रा संध्या कुमारी के स्वजन का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।

इलाज में लापरवाही और स्कूल प्रबंधन के उदासीन रवैये से नाराज स्वजन और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस उग्र प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

परिजन के गंभीर आरोप

आक्रोशित स्वजन ने आरोप लगाया कि स्कूल की छत के ऊपर से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के खतरनाक हाईटेंशन तार को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

गत बुधवार को सातवीं कक्षा की छात्रा संध्या इस लापरवाही की भेंट चढ़ गई। स्वजन का यह भी आरोप है कि हादसे के समय स्कूल में वाहन मौजूद होने के बावजूद घायल बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए नहीं दिया गया और न ही समय पर गेट खोला गया। बाद में ग्रामीणों ने निजी ऑटो से उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) पहुंचाया।

हाथ काटने का मंडरा रहा खतरा

अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी वार्ड के प्लास्टिक एंड बर्न सर्जरी विभाग में भर्ती संध्या की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, करंट लगने से उसकी नसें गंभीर रूप से झुलस चुकी हैं और संक्रमण फैलने पर उसका दाहिना हाथ काटना पड़ सकता है।

इस बात से आहत स्वजन ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और बच्ची के उच्च स्तरीय इलाज का पूरा खर्च उठाने की मांग की है।

प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे लोग स्कूल के प्राचार्य और घटना के वक्त लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।

सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट सामने आते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।