विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SKMCH को मिले 25 शल्य कक्ष सहायक व 3 ईसीजी टेक्नीशियन, 17 वर्ष बाद पदस्थापना

Published: Sat, 12 Sep 2026 11:02 PM (IST)

Bihar Technical Services Commission: श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH), मुजफ्फरपुर में 17 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 ...और पढ़ें

इससे पूर्व अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम चलाया जा रहा था।

इससे पूर्व अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम चलाया जा रहा था।

HighLights

  1. एसकेएमसीएच को 17 साल बाद मिले 25 शल्य सहायक।

  2. अस्पताल में 3 ईसीजी टेक्नीशियन की भी हुई पदस्थापना।

  3. स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के बाद हुई त्वरित कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Skmch Muzaffarpur Medical Staff News: श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में 17 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शल्य कक्ष सहायकों की पदस्थापना हुई है।

स्वास्थ्य निदेशालय, पटना द्वारा जारी सूची के तहत अस्पताल को 25 शल्य कक्ष सहायक मिले हैं। इसके साथ ही जिला सदर अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के लिए भी सहायकों की तैनाती की गई है।

सुपर स्पेशियलिटी को ईसीजी टेक्नीशियन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा 683 अभ्यर्थियों की अनुशंसा के बाद यह पदस्थापना की गई है। इसमें एसकेएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के संचालन के लिए 15 से अधिक शल्य कक्ष सहायकों के साथ-साथ तीन ईसीजी टेक्नीशियन भी मिले हैं। इससे पूर्व अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम चलाया जा रहा था।

मंत्री के दौरे के बाद कार्रवाई

नौ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एसकेएमसीएच का निरीक्षण कर आईसीयू का उद्घाटन किया था। उस दौरान अस्पताल प्रशासन ने सुपर स्पेशियलिटी में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया था।

मंत्री के दौरे के नौवें दिन ही विभाग द्वारा कर्मचारियों की तैनाती सूची जारी कर दी गई है।