मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत
Muzaffarpur Septic Tank Accident: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में शौचालय की टंकी में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दो ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद लोग।
HighLights
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में टंकी में हादसा।
जहरीली गैस से दो मजदूरों की हुई मौत।
बचाने उतरे ठेकेदार ने भी गंवाई जान।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Septic Tank Accident: सिकंदरपुर इलाके में शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मजदूर टंकी के अंदर सेंट्रिंग खोलने के लिए उतरे थे।
बचाने के क्रम में गई जान
बताया जा रहा है कि टंकी के अंदर जहरीली गैस के प्रभाव से मजदूर बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के प्रयास में ठेकेदार भी टंकी के अंदर उतर गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि टंकी के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण मजदूरों का दम घुटा। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
