मुजफ्फरपुर में महिला से फोन पर अमर्यादित बातचीत करना अहियापुर के दारोगा को पड़ा भारी, निलंबित
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के दारोगा ललन कुमार को एक महिला वादिनी से फोन पर अनुचित बातचीत करने के आरोप ...और पढ़ें

दारोगा पर वादिनी से फोन पर अनुचित, अमर्यादित और आपत्तिजनक बातचीत करने की शिकायत थी।
HighLights
दारोगा ललन कुमार अहियापुर थाना से निलंबित किए गए।
महिला वादिनी से फोन पर अमर्यादित बातचीत का आरोप लगा।
जांच में पद के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण की पुष्टि हुई।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Ahiyapur Police: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना में पदस्थापित दारोगा ललन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। दारोगा पर केस की वादिनी से फोन पर अनुचित, अमर्यादित और आपत्तिजनक बातचीत करने तथा उसे मानसिक रूप से परेशान करने की शिकायत हुई थी।
वरीय स्तर पर हुई जांच
बताया गया कि दारोगा ललन कुमार अहियापुर थाना के एक मामले के अनुसंधानकर्ता हैं। उनके विरुद्ध मिली शिकायत की वरीय स्तर से जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के सत्यापन के बाद दारोगा के आचरण को लेकर गंभीर तथ्य सामने आए।
पद के दुरुपयोग का आरोप
जांच में सामने आया कि अनुसंधानकर्ता ललन कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए संबंधित कांड की वादिनी के साथ संदिग्ध और अशोभनीय आचरण किया।
पुलिस के अनुसार, यह कृत्य पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला है। इसे कर्तव्यहीनता और घोर अनुशासनहीनता का परिचायक भी माना गया।
सामान्य जीवन यापन भत्ता
जांच के बाद की गई अनुशंसा के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ने दारोगा ललन कुमार को निलंबित कर दिया।
निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा। दारोगा के विरुद्ध कार्रवाई पुलिस विभाग की ओर से उपलब्ध जांच प्रतिवेदन और साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर SSP सूरज कुमार राय की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाला दारोगा सस्पेंड
अहियापुर थाना में पदस्थापित पु0अ0नि0 ललन कुमार निलंबित। #MuzaffarpurPolice #BiharPolice #PoliceAction #CrimeControl #LawAndOrder #PublicSafety #JanPolice #मुजफ्फरपुर_पुलिस #बिहार_पुलिस #अपराध_नियंत्रण #विधि_व्यवस्था #जन_पुलिस https://t.co/iS2iZNVryH
— Muzaffarpur Police (@MuzaffarpurPol3) October 24, 2026
