मुजफ्फरपुर में स्कूल संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा
Saraiya Holy Cross School: मुजफ्फरपुर के सरैया स्थित होली क्रॉस स्कूल में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने आए छह ...और पढ़ें

दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
संवाद सहयोगी, सरैया (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Extortion Case: जिले के सरैया थाना क्षेत्र के पोखरैरा स्थित होली क्रॉस स्कूल में रंगदारी मांगने पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने आए छह बदमाशों में से दो को ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
स्कार्पियो से पहुंचे थे बदमाश
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हथियारों से लैस छह बदमाश स्कार्पियो से स्कूल परिसर में घुसे। गार्ड अशोक कुमार द्वारा रोकने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई।
दो पिस्टल और कारतूस बरामद
शोर-शराबा सुनकर जुटे ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि बाकी चार साथी भाग निकले। पकड़े गए शातिर राहुल और सोनू पटना जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से दो पिस्टल और कारतूस मिले हैं।
पूर्व में भी हुआ था विवाद
सूत्रों के अनुसार, इस विद्यालय में पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में पुलिस पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
घटना के संबंध में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष अभी नहीं मिल सका है। दूसरी ओर पुलिस भी मामले की छानबीन जारी रहने की बात कहकर अभी अपना पल्ला झाड़ रही है।
