यूपी-चंडीगढ़ से आती थी प्रीमियम शराब, मुजफ्फरपुर में आनकाल होम डिलीवरी, अब एक्शन की तैयारी
मुख्य शराब धंधेबाज राहुल पटेल मोतीझील से अंग्रेजी शराब जब्ती मामले में फरार है, जो यूपी-चंडीगढ़ से प्रीमियम ब्रांड मंगाकर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मुख्य धंधेबाज राहुल पटेल शराब जब्ती के बाद फरार।
यूपी-चंडीगढ़ से मंगाकर प्रीमियम शराब की होम डिलीवरी।
पुलिस राहुल की संपत्ति जब्त कर, रोहित को रिमांड पर लेगी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नगर थाने के मोतीझील पांडेय गली के एक मकान के ग्राउंड फ्लोर में खड़ी खुली जीप ये अंग्रेजी शराब जब्ती मामले में फरार मुख्य धंधेबाज राहुल पटेल को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
जांच में पुलिस को पता चला कि राहुल शराब तस्करी का पुराना खिलाड़ी है। इसके पहले नगर व उत्पाद थाने की कार्रवाई में वह कई बार जेल जा चुका है।
जमानत पर बाहर आते ही वह फिर से अंतरराज्यीय सिंडिकेट के जरिए शराब का नेटवर्क खड़ा कर लेता था। बताया गया कि वह सामान्य शराब के बजाय उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से महंगे एवं प्रीमियम ब्रांडों की ही खेप मंगाता था।
मोतीझील पांडेय गली स्थित घर को उसने सेफ हाउस बना रखा था। वहां से साथी रोहित कुमार के माध्यम से शहर में आनकाल ब्रांडेड शराब की होम डिलीवरी कराता था।
उसकी गिरफ्तारी के लिए नगर थाने की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
पुलिस का कहना है कि शराब धंधबाज राहुल समेत अन्य की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। अंचल व निबंधन कार्यालय से संपर्क कर संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। पूर्व में राहुल पर सीसीए-तीन के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
जेल भेजे गए रोहित को रिमांड पर लेगी पुलिस
पांडेय गली इमें छापेमारी कर एक दिन पूर्व पुलिस ने मकान के ग्राउंड फ्लोर में खड़ी खुली जीप से अंग्रेजी शराब जब्त की थी। मौके से राहुल फरार हो गया था।
पुलिस ने भाग रहे उसके साथ रोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अब रोहित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है ताकि अंतरराज्यीय सप्लायरों, कूरियर नेटवर्क व शहर के बड़े खरीदारों के नामों का पता चल सके।
