विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मेंटेनेंस के लिए 3 फीडरों में 2 घंटे बाधित रहेगी बिजली, वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह

Published: Thu, 24 Sep 2026 12:06 AM (IST)

Power Shutdown Notice: मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पेड़ ...और पढ़ें

पेड़ की छंटाई, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पोल स्थानांतरण कार्य को लेकर आपूर्ति रोकी जाएगी।

पेड़ की छंटाई, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पोल स्थानांतरण कार्य को लेकर आपूर्ति रोकी जाएगी।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में गुरुवार को मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती।

  2. नयाटोला, दादर, कांठी, जीरोमाइल फीडरों पर होगा काम।

  3. पेड़ छंटाई, यूटिलिटी और पोल शिफ्टिंग मुख्य कारण।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Power Cut: मुजफ्फरपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

पेड़ की छंटाई, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पोल स्थानांतरण कार्य को लेकर आपूर्ति रोकी जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पूर्व में ही वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी है।

नयाटोला में बिजली गुल

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी नयाटोला फीडर पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान फीडर में मेंटेनेंस और पेड़ की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इससे नयाटोला, सराय सैयद गली, चूना गली और चंदालोक चौक समेत बड़े इलाके प्रभावित रहेंगे।

इन इलाकों पर असर

इसके अलावा पंखाटोली, ठाकुर नर्सिंग होम, कलमबाग रोड, राजेंद्रपुरी और छत्ता चौक में भी आपूर्ति बंद रहेगी। स्पीकर चौक, खबड़ा रोड, दामुचक, गन्नीपुर मिश्रा टोला, यूनिवर्सिटी होमलेस चौक और मोतीझील मार्केट में बिजली नहीं रहेगी।

दादर फीडर बंद रहेगा

बाजार समिति विद्युत शक्ति उपकेंद्र के 11 केवी दादर फीडर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रखा जाएगा। यहां यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य कराया जाना निर्धारित है। इससे बाजार समिति, दादर रोड, आयाचीग्राम-बैरिया, शेखपुर और शेखपुर ढाब क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।

भगवानपुर में पोल शिफ्टिंग

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भगवानपुर के कांटी और जीरोमाइल फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक काम चलेगा। आरसीडी द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य किए जाने के कारण आपूर्ति रोकी जाएगी। इससे दुमरी, गंगा यादव चौक, प्रोफेसर कालोनी, प्रसन्न नगर और पासवान नगर में बिजली प्रभावित रहेगी।