विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मंगलवार को 4 घंटे तक ठप रहेगी बिजली, पोल गाड़ने व छंटाई का होगा काम

Published: Mon, 07 Sep 2026 11:00 PM (GMT+05:30)

Muzaffarpur Electricity Supply: मुजफ्फरपुर शहर में आज कई इलाकों में आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नए ...और पढ़ें

सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती की योजना बनाई गई है। फाइल फोटो

सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती की योजना बनाई गई है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Power Cut: शहर के कई बड़े इलाकों में मंगलवार को आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

नए फीडर के लिए पोल गाड़ने और 33 केवी नयाटोला फीडर में मेंटेनेंस व पेड़ों की छंटाई के लिए अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा।
विभाग द्वारा सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती की योजना बनाई गई है।

रामदयालु में बिजली बंद

रामदयालु और भगवानपुर प्रशाखा क्षेत्र में सुबह नौ से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। 33 केवी खबड़ा लाइन के समीप से गुजर रहे नए फीडर में पोल लगाने का काम तेजी से कराया जाना है।

इस वजह से रामदयालु प्रशाखा के खबड़ा, मझौलिया, नेहरूनगर, भगवानपुर और डुमरी सहित आसपास के इलाकों में दो घंटे बिजली नहीं रहेगी।

भगवानपुर सब स्टेशन प्रभावित

भगवानपुर पावर सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर भी सुबह नौ से 11 बजे तक बंद रखे जाएंगे। इससे आनंदपुरी, गोविंदपुरी, गांधी नगर, आईजी कॉलोनी, साकेतपुरी, सुभाष नगर, नंदपुरी और अलकापुरी में आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा यादव नगर, गोबरसही, बजरंगपुरम, प्रभात तारा, पताही हरि, मझौली चौक, पताही रूप, डुमरी और फरदोगोला में भी बिजली संकट रहेगा।

दर्जनों मोहल्लों में कटौती

इसी अवधि में लक्ष्मी नगर, सहजानंद, गंगा यादव चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, प्रसन्न नगर, पासवान नगर और चाणक्य विहार के उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे।

आपूर्ति बंद रहने से सुबह के समय गृहणियों और दफ्तर जाने वाले लोगों को पानी और रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उपभोक्ताओं को शटडाउन से पहले जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है।

नयाटोला फीडर में शटडाउन

उधर, 33 केवी नयाटोला फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कुल तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान नयाटोला, सराय सईद गली, चूना गली, चंदालोक चौक, पंखाटोली, ठाकुर नर्सिंग होम और कलमबाग रोड की बत्ती गुल रहेगी। वहीं राजेंद्रपुरी, छाता चौक, स्पीकर चौक, खबड़ा रोड, दामूचक रोड और गन्नीपुर मिश्रा टोला में भी आपूर्ति ठप रहेगी।

मोतीझील मार्केट में असर

यूनिवर्सिटी होमलेस चौक और मुख्य व्यावसायिक केंद्र मोतीझील मार्केट समेत आसपास के कई इलाकों में दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। पेड़ों की डालियों की छंटाई और तारों के रखरखाव का काम पूरा होते ही सभी फीडरों से आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।