मुजफ्फरपुर में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को सुबह और दोपहर इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली
मुजफ्फरपुर में 15 अक्टूबर को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के कारण कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति ...और पढ़ें

इसमें प्रीताकत्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
15 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में बिजली कटौती।
मेंटेनेंस कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 9-10 और दोपहर 12-1 बजे कटौती।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। गुरुवार, 15 अक्टूबर को घर से निकलने या बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटाने लें। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। एसकेएमसीएच, अहियापुर, बैरिया, बाजार समिति, खबड़ा और भगवानपुर समेत कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।
सुबह नौ से 10 बजे तक इन इलाकों में कटेगी बिजली
बिजली विभाग के अनुसार, सुबह नौ से 10 बजे तक 33 केवी एसकेएमसीएच और बाजार समिति फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान एबी स्विच का मेंटेनेंस किया जाएगा। इससे एसकेएमसीएच अस्पताल, उमानगर, रसूलपुर वाजिद, भीखनपुर, शहवाजपुर, राघोपुर, बाजार समिति, अहियापुर, जीरोमाइल, दादर रोड, अखाड़ाघाट, याचिग्राम, बैरिया, बैंक कॉलोनी, नाजीरपुर, शेखपुर, शेखपुर ढाब, बड़ा जगन्नाथ, सिपाहपुर, बखरी, चंदन बखरी, चकबुल्लाह, चकहसन और पुनास समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 12 से एक बजे तक यहां रहेगी परेशानी
रामदयालु विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के अंतर्गत 33 केवी खबड़ा और भगवानपुर फीडर की बिजली दोपहर 12 से एक बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में मेंटेनेंस के साथ पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी। इससे खबड़ा, मझौलिया, भगवानपुर और नेहरू नगर समेत आसपास के इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
जरूरी काम पहले निपटा लें
बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान घरेलू कामकाज, पानी की मोटर चलाने और बिजली से जुड़े अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उपभोक्ता निर्धारित समय को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर लें। विभाग का यह कार्य बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए किया जा रहा है।
