विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में 2 घंटे गुल रहेगी बिजली, होगा पोल शिफ्टिंग का काम

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:44 AM (IST)

Zero Mile Feeder:मुजफ्फरपुर के भगवानपुर इलाके में मंगलवार को पोल शिफ्टिंग के काम के कारण दो घंटे बिजली गुल रहेगी। ...और पढ़ें

उपभोक्ताओं से जरूरी कार्य 11 बजे से पहले करने की अपील विभाग ने की।

उपभोक्ताओं से जरूरी कार्य 11 बजे से पहले करने की अपील विभाग ने की।

HighLights

  1. भगवानपुर में मंगलवार को दो घंटे बिजली कटौती।

  2. पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित।

  3. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी कटौती।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Kanti Feeder Muzaffarpur: शहर के भगवानपुर इलाके में मंगलवार को दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। पोल शिफ्टिंग के काम के कारण विद्युत विभाग द्वारा बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

दो घंटे रहेगी कटौती

आरसीडी (RCD) की ओर से कराए जा रहे पोल शिफ्टिंग कार्य को लेकर यह पावर कट लिया जा रहा है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक कांटी फीडर और जीरोमाइल फीडर से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

इन मोहल्लों पर असर

बिजली बंद रहने से दुमरी, गंगा यादव चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, प्रसन्न नगर और पासवान नगर समेत आसपास के कई इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। आपूर्ति ठप रहने से लोगों को दिन में रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने और अन्य आवश्यक विद्युत कार्य सुबह 11 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि दो घंटे की कटौती के दौरान उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।