विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑटो और DJ में अश्लील गाने बजाने पर होगा सख्त एक्शन, दर्ज होगी FIR और जब्त होंगे वाहन

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:47 PM (IST)

Muzaffarpur SSP Action On DJ Auto: मुजफ्फरपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों, बसों, ऑटो और डीजे पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने ...और पढ़ें

गानों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और संबंधित वाहनों को भी मौके पर ही जब्त किया जाएगा।

गानों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और संबंधित वाहनों को भी मौके पर ही जब्त किया जाएगा।

HighLights

  1. सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील भोजपुरी गाने प्रतिबंधित।

  2. नियम तोड़ने पर एफआईआर, वाहन-उपकरण जब्त होंगे।

  3. महिलाओं और बच्चों पर बुरे प्रभाव को रोकना लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Vulgar Bhojpuri Songs Ban Muzaffarpur: सार्वजनिक स्थलों, बसों, ऑटो और डीजे पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने नकेल कस दी है। एसएसपी कार्यालय की ओर से इस संबंध में नई व्यवस्था लागू करते हुए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

समाज पर पड़ रहा बुरा असर

एसएसपी कार्यालय के अनुसार दोहरे अर्थ वाले और फूहड़ गीतों के प्रसारण से महिलाओं के सम्मान और बच्चों की मनोवृत्ति पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे युवा पीढ़ी गलत दिशा में प्रेरित हो रही है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

वाहन और उपकरण होंगे जब्त

पुलिस प्रशासन अब ऐसे मामलों में शामिल चालकों, मालिकों और संबंधित व्यक्तियों को चिह्नित कर सीधी एफआईआर दर्ज करेगा। कार्रवाई के तहत गानों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और संबंधित वाहनों को भी मौके पर ही जब्त किया जाएगा।

साइबर थाने की कड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर भ्रामक, अश्लील और बिहार की संस्कृति का अपमान करने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों पर भी कार्रवाई जारी है। साइबर थाने में ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।