विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में फोरलेन पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

By Babul DeepEdited By: Dharmendra Singh
Published: Sun, 05 Jul 2026 08:07 PM (IST)

मुजफ्फरपुर पुलिस ने मधुबनी फोरलेन पर रात्रि गश्ती के दौरान चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ अंतरजिला गिरोह के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

बाबुल दीप, मुजफ्फरपुर । बिहार में मुजफ्फरपुर सदर थाना की पुलिस ने मधुबनी फोरलेन पर रात्रि गश्ती के दौरान चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ अंतरजिला गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया । जबकि इनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया।

पूछताछ में दोनों शातिरों की पहचान वैशाली जिले के रुस्तमपुर के कुंदन कुमार और सदर थाना के भगवानपुर के सुबोध राम के रूप में हुई है। जबकि फरार शातिर वैशाली की अजय राय बताया गया है । इनके पास से चोरी की बाइक और मोबाइल जब्त किया गया ।

पुलिस को चकमा देने की कोशिश

एसडीपीओ टाउन टू विनीती सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी । उन्होंने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान वाहन जांच अभियान फोरलेन पर चलाया जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध आते दिखे ।

पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर बाइक रोकने का इशारा किया, इसपर तेजी में बाइक घूमाकर भागने लगे । पुलिस टीम ने खदेड़कर घेराबंदी करते हुए दो को दबोच लिया। तीसरा शातिर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस ने बाइक और मोबाइल के बारे में पूछताछ की और कागजात मांगा तो दोनों टालमटोल जवाब देने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि बाइक और मोबाइल चोरी की है ।

शहर से चोरी करने के बाद इसे वैशाली लेकर जा रहे थे, ताकि इसे बेच सकें। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। फरार शातिर अजय राय को भी नामजद किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है ।

  • मधुबनी फोरलेन से चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ अंतरजिला गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार
  • सदर थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान दोनों को दबोचा, एक मौके से फरार
  • पूछताछ करने के बाद भेजा गया जेल, गिरोह के अन्य शातिरों के बारे में लगा पता