Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट: जिला परिषद क्षेत्र 23 से संगीता देवी विजयी, दरियापुर कफेन से अनिता देवी व सकरी सरैया से बेबी कुमारी जीतीं

मुजफ्फरपुर पंचायत चुनाव रिजल्ट मुजफ्फरपुर मुखिया चुनाव रिजल्ट कृषि उत्पादन बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे से होगी वोटों की गिनती- प्रखंड की खरौनाडीह पंचायत से शुरू होगी मतगणना सबसे अंत में पकाहीं पंचायत की बारी ।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 06:28 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 01:35 PM (IST)
मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट: जिला परिषद क्षेत्र 23 से संगीता देवी विजयी, दरियापुर कफेन से अनिता देवी व सकरी सरैया से बेबी कुमारी जीतीं
खरौन डीह से पंचायत समिति पद पर सुम‍ित कुमार व‍िजयी रहे। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। मुजफ्फरपुर पंचायत चुनाव रिजल्ट, मुजफ्फरपुर मुखिया चुनाव रिजल्ट: मुजफ्फरपुर से पंचायत चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। दरियापुर कफेन से मुखिया बनीं अनिता देवी। जिला परिषद क्षेत्र 23 से संगीता देवी चुनाव जीतीं। निवर्तमान जिला पार्षद रानी देवी की समर्थित प्रत्याशी प्रियंका प्रीति हारीं। चकिया पंचायत से विवेक कुमार सिंह मुखिया बनीं। निवर्तमान मुखिया अमिताभ कुमार विक्रम हारे। पंचायत समिति पद का चुनाव मुन्ना सिंह जीते। निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र कुमार हारे। चडुआ पंचायत मनोज राम जीते। निवर्तमान मुखिया उदय चौधरी चुनाव हार गए हैं।

loksabha election banner

सकरी सरैया पंचायत की बात करें तो यहां से बेबी कुमारी ने मुखिया पद के लिए हुए चुनाव में निवर्तमान मुखिया प्रिया राज को हरा दिया। इसी तरह से छाजन हरिशंकर पश्चिमी पंचायत से संतोष कुमार झा उर्फ मुन्ना झा मुखिया पद का चुनाव जीत गए। उन्होंने निवर्तमान मुखिया श्यामनंदन कुशवाहा को हराया। गौरैया दुबियाही पंचायत के निवर्तमान मुखिया अशोक कुमार राय ने अपनी कुर्सी बचाने में सफलता हासिल की है। सकरी सरैया पंचायत समिति पद का चुनाव निवर्तमान उप प्रमुख उषा सिंह जीतीं, उन्होंने प्रियंका कुमारी को हराया। जिला परिषद 24 से राधा देवी जीत गई हैं। निवर्तमान जिला पार्षद इंदु देवी हार गई हैं। किशुनपुर मोहिनी पंचायत से अरुण कुमार सिंह मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं।

निवर्तमान मुखिया राकेश कुमार रौशन हारे। छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत के सुमंगल सहनी मुखिया पद का चुनाव जीते। निवर्तमान उप मुखिया शंकर मांझी हारे। बालौर डीह पंचायत से नजमा बेगम मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं। निवर्तमान मुखिया अमृता देवी हार गईं। किशुनपुर बलौर पंचायत के निवर्तमान मुखिया अरविंद कुमार सबीन मुखिया पद का चुनाव जीत गए। रामभजन राय को निराशा हाथ लगी है। खरौना डीह पंचायत से सुनीता देवी मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने निवर्तमान मुखिया प्रियंका कुमारी को हराया। पंचायत समिति पद के लिए आशा देवी एवं सुमित कुमार विजयी रहे। निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य रीता देवी एवं अमरेंद्र चौधरी हारे। सुमेरा पंचायत से गुड़िया कुमारी मुखिया बनी। उन्होंने आलिया प्रवीण को हराया। समिति पद का चुनाव रजनी देवी जीतीं। निवर्तमान समिति सदस्य हारीं। लादौरा पंचायत से जुलेखा खातून मुखिया पद का चुनाव जीतीं। निवर्तमान मुखिया श्यामबाबू मंडल हारे।

कृषि उत्पादन बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुुुई । इसके लिए पंचायतवार रोस्टर तैयार है। प्रत्येक आधा घंटा पर एक पंचायत की मतगणना समाप्त हो जाएगी। प्रखंड में सभी छह पदों पर 4346 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के लिए 16 टेबल बनाए गए हैं। जिस पंचायत में वार्ड की संख्या 16 से कम होगी वहां पहले चरण की मतगणना में ही मुखिया के परिणाम आ जाएंगे। इससे अधिक वाली पंचायत में दो चरणों की मतगणना होगी। सभी मतगणना कर्मियों को सुबह पांच बजे मतगणना स्थल पर ही पहुंचने को कहा गया था। सभी ईवीएम के वोटों की गिनती के बाद उसकी तस्वीर के लिए ओसीआर कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ही निर्देश जारी कर दिया है कि जान बूझकर मतगणना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया जाए।

पंचायतवार ऐसे होगी मतगणना

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक आधे घंटे के बाद दूसरी पंचायत की मतगणना शुरू हो जाएगी। इसका क्रम तैयार कर लिया गया है। इसके हिसाब से मतगणना बुधवार सुबह तक होगी। पंचायतों का क्रम इस प्रकार है।

1. खरौनाडीह 2. सुमेरा 3. लदौड़ा 4. दरियापुर कफेन 5. चकिया 6. चढुआं, 7. सकरी सरैया 8. छाजन हरिशंकर पश्चिमी 9. गोरैया दुबियाही 10. छाजन हरिशंकर पूर्वी 11. किशुनपुर मोहिनी 12. बलौरडीह 13. किशुनपुर बलौर 14. चंद्रहट्टी 15. कुढऩी 16. रजला 17. फकुली 18. बंगरा वंशीधर 19. जगरनाथपुर 20. किशुनपुर मधुबन 21. केरमाडीह 22. बसौली 23. जम्हरूआ 24. मोहम्मदपुर मोबारक 25. चैनपुर वाजिद 26. अमरख 27. महंत मनियारी 28. रघुनाथपुर मुधबन, 29. हरिशंकर मनियारी 30. रतनोली 31. छितरौली 32. सोनबरसा 33. किनारू 34. शाहपुर मरीजा 35. अख्तियारपुर परैया 36. हरपुर बलड़ा एवं 37. पकाहीं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.