विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार भिड़े, चाबी से सिर पर किया वार

By Sandeep KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 23 Sep 2026 04:08 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के जुरन छपरा में ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच विवाद हो गया। बाइक सवार ...और पढ़ें

बाइक सवार युवक ने बाइक की चाबी निकालकर ऑटो चालक के सिर पर वार कर दिया।

बाइक सवार युवक ने बाइक की चाबी निकालकर ऑटो चालक के सिर पर वार कर दिया।

संदीप कुमार, बैरिया (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Overtake Dispute: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा में बुधवार को ओवरटेक करने को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों के बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने बाइक की चाबी निकालकर ऑटो चालक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा।

घटना के बाद जुरन छपरा मुख्य मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद डायल-112 और ब्रह्मपुरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। मारपीट के कारण सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन ने बताया कि जुरन छपरा में बाइक और ऑटो चालक के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में गलत दिशा में कार चलाने का विरोध करने पर चालक को सड़क पर पटककर मार डाला