नौवीं राज्य वुशू प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर 55 पदकों के साथ ओवर ऑल चैंपियन Muzaffarpur News
भोजपुर को दूसरा एवं पटना को मिला तीसरा स्थान। पुरस्कार वितरण के साथ नौवीं राज्य वुशू प्रतियोगिता संपन्न। कला संस्कृति एवं युवा मंत्री ने किया खिलाडिय़ों को पुरस्कृत।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नौवीं राज्य वुशू प्रतियोगिता में मेजबान मुजफ्फरपुर सर्वाधिक 167 अंक लेकर ओवर ऑल चैंपियन बना। मुजफ्फरपुर ने 22 स्वर्ण, 12 रजत एवं 21 कांस्य समेत कुल 55 पदक हासिल किए। वहीं भोजपुर की टीम 10 स्वर्ण, 11 रजत एवं पांच कांस्य पदक के साथ दूसरे तथा पटना की टीम 13 स्वर्ण, 3 रजत एवं 12 कांस्य पदक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। दरभंगा 11 स्वर्ण, आठ रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा।
सिकंदरपुर स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री प्रमोद कुमार ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण प्रसाद, समाजसेवी श्याम भीमसेरिया, जिला वुशू संघ के महासचिव दिनेश कुमार मिश्रा भी मौजूद थे। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान वुशू खिलाडिय़ों ने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।
अंतिम दिन इस प्रकार रहा परिणाम
सीनियर पुरुष वर्ग : अंडर 48 किग्रा भार वर्ग में भोजपुर के प्रियरंजन ने स्वर्ण, मुजफ्फरपुर के अंशु कुमार ने रजत एवं भागलपुर के रवि कुमार व सिवान के गोलू कुमार सिंह ने रजत, 52 किग्रा में बक्सर के लॉ शर्मा ने स्वर्ण, दरभंगा के मो. असलम ने रजत एवं पटना के सूरज कुमार व सिवान के चंदन कुमार गुप्ता ने कांस्य, अंडर 56 किग्रा में अररिया के अमीत कुमार राम ने स्वर्ण, भोजपुर के ऋषभ तिवारी ने रजत एवं दरभंगा के सूरज कुमार व सहरसा के रोहित कुमार को कांस्य, अंडर 60 किग्रा में भागलपुर के सौरव कुमार ने स्वर्ण, मुजफ्फरपुर के चंदन कुमार को रजत एवं सिवान के मो. वाहिद व गोपालगंज के रंजन सिंह ने कांस्य, 65 किग्रा में पटना के अमरदीप ने स्वर्ण, सिवान के शब्बीर अंसारी ने रजत एवं मुजफ्फरपुर के प्रियांशु राज व भागलपुर के गौरव कुमार को कांस्य, अंडर 70 किग्रा में दरभंगा के सतीश कुमार को स्वर्ण, सारण के अभिषेक को रजत एवं गोपालगंज के प्रभाकर मिश्रा को कांस्य, अंडर 75 किग्रा में दरभंगा के कौशल कुमार को स्वर्ण, सहरसा के मनीष कुमार को रजत एवं पटना के राहुल सिंह व मुजफ्फरपुर के राजेश कुमार को कांस्य, अंडर 80 किग्रा में कटिहार के सुधांशु प्रभात दास को स्वर्ण, सारण के अत्कर्ष भारद्वाज को रजत एवं कटिहार के राकेश कुमार मंडल को कांस्य, अंडर 85 किग्रा में सारण के शुभम सिंह को स्वर्ण, दरभंगा के सन्नी कुमार झा को रजत एवं पटना के चंदन कुमार को कांस्य पदक मिला।
जूनियर बालक वर्ग : अंडर 45 किग्रा भार वर्ग में बक्सर के गोलु कुमार ने स्वर्ण, अररिया के तहशिर आलम ने रजत एवं सारण के विशाल कुमार व पटना के मनोज कुमार ने कांस्य, अंडर 52 किग्रा में भोजपुर के उमेश कुमार ने स्वर्ण, सिवान के अभिषेक कुमार ने रजत एवं बक्सर के अंकुश कुमार व पटना के आयुष सिंह ने कांस्य, अंडर 56 किग्रा में गोपालगंज के ब्रिजराज शाही ने स्वर्ण, अररिया के अशद रजा ने रजत एवं मुजफ्फरपुर के अंकित कुमार व भोजपुर के आदर्श कुमार सिंह ने कांस्य, अंडर 60 किग्रा वर्ग में गोपालगंज के अमृत प्रताप सिंह ने स्वर्ण, मुजफ्फरपुर के प्रियांशु जायसवाल ने रजत एवं पटना के प्रेम कुमार व सारण के हिमांशु दुबे ने कांस्य पदक जीता।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप