विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार की छात्राओं और SC ST छात्रों को बड़ी राहत, स्नातक व पीजी में नहीं लगेगा नामांकन शुल्क

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:55 AM (IST)

Admission Fee Waived Bihar: मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने सभी छात्राओं और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए स्नातक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Girls SC ST Free Education: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कॉलेजों और स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों में नामांकन कराने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और पीजी के सामान्य पाठ्यक्रमों में सभी वर्ग की छात्राओं और एससी-एसटी (SC-ST) वर्ग के छात्रों से नामांकन शुल्क न लेने का सख्त निर्देश जारी किया है। 

विश्वविद्यालय ने भेजा पत्र 

लोकभवन के आदेश के आलोक में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) प्रो. समीर कुमार शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह पत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों और पीजी विभागाध्यक्षों को भेजा गया है। 

हंगामे से मिलेगी मुक्ति 

उच्च शिक्षा में छात्राओं और वंचित वर्गों को मुफ्त शिक्षा देने के नियम के बावजूद कई कॉलेजों में नामांकन के समय फीस जमा कराई जा रही थी।

इस वजह से हर सत्र में छात्र संगठनों और कॉलेज प्रशासन के बीच भारी हंगामा देखने को मिलता था। नए आदेश के बाद इस विवाद पर पूरी तरह विराम लगने की उम्मीद है। 

ऑनलाइन जमा होगी फीस 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कॉलेजों और पीजी विभागों में किसी भी स्थिति में नकद (कैश) शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। सामान्य वर्ग के छात्रों से लिया जाने वाला अन्य अनिवार्य शुल्क सीधे संस्थान के अधिकृत बैंक खाते में या ऑनलाइन क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से ही जमा होगा। 

वापस होगी पुरानी फीस 

विगत सत्रों में जिन छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों से गलती से नामांकन शुल्क ले लिया गया था, उनकी राशि भी वापस की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार राज्य सरकार को प्रतिपूर्ति राशि का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट स्वीकृत होते ही यह राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए भेज दी जाएगी।