विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वी चंपारण-मुजफ्फरपुर-शिवहर और सीतामढ़ी के लोगों के लिए खुशखबरी, अब गोरखपुर जाना होगा आसान

Published: Wed, 10 Sep 2025 03:59 PM (IST)

मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इस परियोजना पर 11 करोड़ ...और पढ़ें

पकड़ीदयाल-मीनापुर सड़क का 11 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पकड़ीदयाल-मीनापुर सड़क का 11 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा
  2. 11 करोड़ रुपये की परियोजना
  3. गोरखपुर-नेपाल मार्ग सुगम होगा

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पूर्वी चंपारण के पकडीदयाल और मुजफ्फरपुर के मीनापुर सड़क का चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई पांच मीटर है। चौड़ीकरण के बाद बढ़कर यह 10 मीटर हो जाएगी।

सड़क किनारे नाला निर्माण का भी प्रविधान किया गया है। इससे पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी के लोगों को गोरखपुर और नेपाल तक जाना आसान होगा। व्यवसाय और रोजगार की संभावना बढ़ेगी। इसे लेकर पथ निर्माण विभाग ने पूर्वी चंपारण के पथ प्रमंडल ढाका को प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

पथ प्रमंडल ढाका के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार ने बताया कि पूर्वी चंपारण के पकडीदयाल और मुजफ्फरपुर के मीनापुर सड़क सड़क का चौड़ीकरण व नाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे पकड़ीदयाल और मीनापुर में लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात मिलेगा।

वर्तमान में यह सड़क सिंगल लेन की है और गोरखपुर से शिवहर, सीतामढ़ी व नेपाल तक की व्यवसायिक ट्रक इस रूट से निकलती है। सड़क सिंगल लेन होने के कारण से बड़ी संख्या में ट्रकों के आवाजाही से जाम लगता है। चौड़ीकरण के बाद से बड़ी वाहनों का भी आवागमन सुचारू होगा।

अधूरे निर्माण से फैला गंदा पानी, सांस लेना दुश्वार

दूसरी ओर, मुजफ्फरपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 47 में मुख्य सड़क किनारे नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया है। इससे नाला में जमे पानी की निकासी नहीं हो रही है और यह पूरी तरह गंदा हो चुका है।

इससे इतनी तेज दुर्गंध आती है कि आसपास के लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। नाला से ओवरफ्लो होकर यह गंदा पानी अब सड़क और मोहल्ले में प्रवेश करने लगा है। इससे महामारी फैलने की संभावना है।

इसे लेकर मोहल्लेवासियों ने त्राहिमाम का संदेश लिखकर नगर आयुक्त से शिकायत की है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि पानी फैलने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। महिलाएं सड़क पर निकल नहीं पा रही है। पूरा मोहल्ला इससे परेशान है, लेकिन कोई सुनने वाला है।

इसे लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब निर्माण कार्य पूरा करवाते हुए नाला की सफाई करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुमन कुमार, नीलू कुमारी, पूनम कुमारी, मिथिलेश पाठक और इंद्रदेव पाठक समेत अन्य है।